प्रांतीय मारवाड़ी युवा मंच राज्य की प्रत्येक शाखाओं के लिए सौ ऑक्सीजन सिलेंडर की करेगा व्यवस्था

कोविड-19 से निपटने के लिए राज्य की सभी शाखाओं के लिए तत्काल एक सौ ऑक्सीजन सिलेंडर की व्यवस्था की जाएगी। मेधावी छात्र छात्राओं के लिए प्रांत में ही छात्रावास की व्यवस्था देना उनकी प्राथमिकता है। प्रतिभा परिवार सम्मान समारोह स्वास्थ्य जागरण अभियान मेडिकल चेकअप अभियान लगातार चलाया जाएगा।

By Edited By: Publish:Sun, 18 Apr 2021 09:51 PM (IST) Updated:Mon, 19 Apr 2021 09:59 AM (IST)
प्रांतीय मारवाड़ी युवा मंच राज्य की प्रत्येक शाखाओं के लिए सौ ऑक्सीजन सिलेंडर की करेगा व्यवस्था
कोविड-19 से निपटने के लिए राज्य की सभी शाखाओं के लिए तत्काल एक सौ ऑक्सीजन सिलेंडर की व्यवस्था की जाएगी।

संवाद सहयोगी, गो¨वदपुर : मारवाड़ी युवा मंच झारखंड प्रदेश शाखा का सातवां प्रांतीय अधिवेशन रविवार को ऑनलाइन हुआ। अधिवेशन में प्रांतीय कार्यकारिणी सभा भी हुई। नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष नंदलाल अग्रवाल, मंडल उपाध्यक्ष विवेक लिलहा झरिया, सचिन मोतिका रांची, विक्रम शर्मा चंदवा, अजय कुमार अग्रवाल स्टील सिटी जमशेदपुर, आलोक अग्रवाल देवघर व राजकुमार सुरेका साहिबगंज ने शपथ ली। शपथ समारोह में नए अध्यक्ष नंदलाल अग्रवाल ने कहा कि कोविड-19 से निपटने के लिए राज्य की सभी शाखाओं के लिए तत्काल एक सौ ऑक्सीजन सिलेंडर की व्यवस्था की जाएगी। मेधावी छात्र छात्राओं के लिए प्रांत में ही छात्रावास की व्यवस्था देना उनकी प्राथमिकता है। प्रतिभा परिवार सम्मान समारोह, स्वास्थ्य जागरण अभियान, मेडिकल चेकअप अभियान लगातार चलाया जाएगा। अमृतधारा योजना के तहत स्थाई पनशाला निर्माण के लिए प्रांत की ओर से 50 प्रतिशत अनुदान दिया जाएगा। शव वाहिनी की व्यवस्था के लिए शाखाओं को दो लाख रुपए दिए जाएंगे। इसके पूर्व अपने कार्यकाल के अंतिम सत्र को संबोधित करते हुए निवर्तमान अध्यक्ष अभिषेक अग्रवाल ने कहा कि वर्तमान में सभी के सहयोग से झारखंड शाखा पूरे देश में द्वितीय स्थान पर है। नंदलाल अग्रवाल के नेतृत्व में इसे देश के प्रथम स्थान में ले जाने में उनका भरपूर सहयोग रहेगा। झरिया मंडल उपाध्यक्ष विवेक लिलहा ने कहा कि संगठन को और सशक्त किया जाएगा। राष्ट्रीय अध्यक्ष कपिल लखोटिया ने कहा कि सेवा के क्षेत्र में झारखंड प्रांतीय अपनी अलग पहचान है। राष्ट्रीय अध्यक्ष कपिल लखोटिया ने कहा कि सेवा के क्षेत्र में झारखंड प्रांतीय अपनी अलग पहचान है। इस अवसर पर सर्वश्रेष्ठ शाखा पुरुष का पुरस्कार रांची व झुमरी तिलैया, सर्वश्रेष्ठ शाखा महिला का पुरस्कार गिरिडीह, सर्वश्रेष्ठ शाखा का पुरस्कार स्टील सिटी जमशेदपुर शाखा को दिया गया। बलराम सुल्तानिया, अनिल जाजोदिया, शंभूनाथ अग्रवाल, प्रवीण गोयल, नंदकिशोर अग्रवाल, गो¨वद मेवाड, राकेश मोदी, संजीव अग्रवाल, कृष्णा अग्रवाल, नेहा पटवारी, राकेश मोदी, अजय चेतानी, अरुण गुप्ता, सार्थक अग्रवाल, सुभाष पटवारी, आलोक अग्रवाल, कविता राजगढि़या, पूनम अग्रवाल, लक्ष्मी शर्मा, अनिल अग्रवाल, हरीश अग्रवाल, बजरंग अग्रवाल, संजय गोयल, अमित मित्तल, राजीव मित्तल, मुकेश अग्रवाल, राजीव सावंतिया, सुभाष अग्रवाल, अजय तायल, सुनील अग्रवाल, पंकज भुवानिया, श्रवण अग्रवाल आदि ने भी संबोधित किया।

chat bot
आपका साथी