इन्‍होंने ठाना, भूखे न सोए चाहे पराया हो या अपना; कोविड मरीजों को निश्शुल्क भोजन पहुंचा रहे ये लोग

कोविड की दूसरी लहर से हर वर्ग परेशान है। अस्पताल में बेड चाहिए ऑक्सीजन सिलेंडर नहीं मिल रहा है दवाइयां भी बाजार से गायब हैं। चलिए इन सबकी व्यवस्था अगर हो भी जाती है तो पौष्टिक भोजन की समस्या खड़ी हो जाती है।

By Atul SinghEdited By: Publish:Fri, 30 Apr 2021 01:57 PM (IST) Updated:Fri, 30 Apr 2021 02:58 PM (IST)
इन्‍होंने ठाना, भूखे न सोए चाहे पराया हो या अपना; कोविड मरीजों को निश्शुल्क भोजन पहुंचा रहे ये लोग
आनंद मंगल दे रही दोपहर-रात का खाना

आशीष सिंह, धनबाद; कोविड की दूसरी लहर से हर वर्ग परेशान है। अस्पताल में बेड चाहिए, ऑक्सीजन सिलेंडर नहीं मिल रहा है, दवाइयां भी बाजार से गायब हैं। चलिए इन सबकी व्यवस्था अगर हो भी जाती है तो पौष्टिक भोजन की समस्या खड़ी हो जाती है। अस्पताल से लेकर होम आइसोलेशन तक भोजन की पड़ रही है। किसी का परिवार साथ है तो कोई अकेला ही इस महामारी का दंश झेल रहा है। ऐसे में कुछ फरिश्ते कोविड मरीजों के लिए पौष्टिक भोजन की व्यवस्था करने के लिए आगे हैं, ताकि मरीजों की इम्यूनिटी बढ़े। ये सेवादार भोजन की निश्शुल्क व्यवस्था कर रहे हैं। फोन नंबर और वाटसएप के जरिए नाम, पता ले रहे हैं और घर का बना खाना पहुंचा रहे हैं। सुबह, दोपहर और शाम पूरी तरह निश्शुल्क। इस कार्य के लिए आधा दर्जन संस्थाएं और लोग सक्रिय हैं। आइए हम आपको धनबाद की कुछ संस्थाओं और लोगों से रूबरू करवाते हैं, जो मरीजों को निश्शुल्क भोजन उपलब्ध करा रहे हैं।

आनंद मंगल दे रही दोपहर-रात का खाना

आनंद मंगल सामाजिक संस्था ने धनबाद की बिगड़ी परिस्थिति को ध्यान में रखकर यह सेवा देने का निर्णय लिया है। होम आइसोलेशन मरीजों को निश्शुल्क सात्विक भोजन की सुविधा दी जा रही है। आनंद मंगल ने कोविड पाॅजिटिव, होम क्वारंटाइन परिवार या होम आइसोलेशन में रह रहे कोरोना रोगी व उनके स्वजन (जिनके घर में भोजन बनाने की व्यवस्था नहीं हो पा रही है) को शुद्ध सात्विक भोजन पहुंचाने की व्यवस्था की है। भोजन प्राप्त करने के लिए कोरोना मरीज या उनके परिजन को आनंद मंगल के सदस्यों के वाट्सएप पर अपनी आरटी पीसीआर, एंटीजन या एचआर सीटी संक्रमित सदस्यों की संख्या, मोबाइल नंबर व घर का पता भेजना होगा। यह व्यवस्था निश्शुल्क है, लेकिन किसी को संकोच हो तो वो अपनी स्वेच्छा से सहयोग राशि दे सकते हैं। दोपहर के भोजन का बुकिंग समय सुबह 10 बजे तक और रात्रि का दोपहर तीन बजे तक है। इन वाट्सएप नंबरों पर संपर्क किया जा सकता है - 9334000222, 9334196006, 9430135242, 9631111822, 9431125309, 7004173294, 9939380920

 

श्याम भक्त धनबाद-कतरास में पहुंचा रहे भोजन

कोरोना महामारी की बढ़ती दिक्कत को देखते हुए श्याम सदस्यों ने दोपहर और रात के भोजन की व्यवस्था शुरू की है। कोविड-19 के मरीजों के लिए धनबाद एवं कतरास क्षेत्र के घरों तक भोजन पहुंचाने का सहयोग किया जा रहा है। दोपहर के भोजन के लिए सुबह 10 बजे तक सूचित करना होगा और रात के भोजन के लिए दोपहर दो बजे तक दिए गए नंबरों पर संपर्क करना होगा। भोजन के लिए इन नंबरों पर संपर्क किया जा सकता है - अपूर्व अग्रवाल 7781934646, आशीष मित्तल 7992290829 और मोहित शर्मा 7903158639

 

गुरदीप सिंह का गुरु का लंगर

गुरदीप सिंह सलूजा और सोनम जुनेजा भी कोविड मरीजों की मदद को आगे आए हैं। भले ही ये दो लोग हैं, लेकिन इनका काम भी अच्छे अच्छों को सोचने पर मजबूर कर दे रहा है। जो खाना नहीं बना सकते या उनके पास भोजन की व्यवस्था नहीं है, उन्हें गुरदीप और सोनम भोजन पहुंचा रहे हैं। दोपहर के भोजन के लिए सुबह दस बजे और रात के भोजन के लिए दोपहर तीन बजे बुक करना होगा। समय पर कोविड मरीज के पास खाना फ्रेश खाना पहुंच जाएगा। यदि किसी मरीज को दवाइयों की भी जरूरत है तो इनसे संपर्क कर सकता है। निश्शुल्क लंगर (भोजन) की बुकिंग के लिए इन नंबरों पर संपर्क किया जा सकता है - गुरदीप सिंह सलूजा 9661227777 और सोनम जुनेजा 7979767109

chat bot
आपका साथी