नुनूडीह में सफाई कर्मियों ने किया विरोध प्रदर्शन

चासनाला धनबाद नगर निगम के आयुक्त की ओर से वार्ड नंबर एक से 55 तक के सफाई कर्मियों की छ

By JagranEdited By: Publish:Thu, 13 Aug 2020 08:57 PM (IST) Updated:Thu, 13 Aug 2020 08:57 PM (IST)
नुनूडीह में सफाई कर्मियों ने किया विरोध प्रदर्शन
नुनूडीह में सफाई कर्मियों ने किया विरोध प्रदर्शन

चासनाला : धनबाद नगर निगम के आयुक्त की ओर से वार्ड नंबर एक से 55 तक के सफाई कर्मियों की छंटनी का फरमान जारी करने से सफाई कर्मियों व जनप्रतिनिधियों में रोष है। गुरुवार को फरमान के विरोध में सफाई कर्मियों ने नुनूडीह मोड़ के समीप झरिया-सिदरी मुख्य मार्ग पर हाथों में तख्तियां लेकर नगर निगम के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। आंदोलन का नेतृत्व कर रहे मासस के सबुर गोराई ने कहा कि कोविड-19 में कोरोना वायरस महामारी के बीच दिन-रात सफाई कार्य में लगे सफाई कर्मियों को सम्मानित करने के बजाए नगर आयुक्त छंटनी करने पर आमादा हैं। इससे मजदूरों के समक्ष बेरोजगारी की समस्या उत्पन्न हो जाएगी। छंटनी के फरमान को वापस लेना होगा। जरूरत पड़ी तो मजदूरों के अधिकार के लिए महाधरना देकर चेतावनी दी जाएगी। पूर्व पार्षद चंदन महतो व भाजपा के उचित महतो ने कहा कि नगर निगम क्षेत्र में सफाई के लिए आउटसोर्सिंग कंपनी रेमकी को काम मिला है। इसे पूर्व में सफाई में लापरवाही व धोखेबाजी के लिए कंपनी को ही ब्लैकलिस्ट किया जाना था। लेकिन लाखों के कमीशन के खेल के कारण मजदूरों की छंटनी की जा रही है। इसका तीव्र विरोध किया जाएगा। मौके पर प्रेमबच्चन दास, शमीम साह, शिव कुमार दुसाध, कृष्णा बाउरी, विजय बाउरी, अनिल बाउरी, हीरालाल बाउरी, प्रेम बाउरी, राजू हाड़ी, मन्नू हाड़ी, कार्तिक मंडल, सुबोध सहिस, शकुंतला देवी, सुनीता देवी, बल्लू देवी, मीना कुमारी, गुड़िया देवी, रेखा देवी आदि थे।मास

chat bot
आपका साथी