बीपीएल एडमिशन में ओबीसी को प्राथमिक सूची से बाहर करने पर झारखंड छात्र मोर्चा में उबाल

निश्शुल्क एवं अनिवार्य बाल शिक्षा अधिकार अधिनियम के तहत अभिवंचित एवं कमजोर वर्ग के बच्चों का एडमिशन निजी स्कूलों में किया जाता है। इस बार हाल ही में बीपीएल एडमिशन में ओबीसी को प्राथमिक सूची से बाहर कर दिया गया है।

By Atul SinghEdited By: Publish:Mon, 28 Dec 2020 11:13 AM (IST) Updated:Mon, 28 Dec 2020 11:13 AM (IST)
बीपीएल एडमिशन में ओबीसी को प्राथमिक सूची से बाहर करने पर झारखंड छात्र मोर्चा में उबाल
इस बार हाल ही में बीपीएल एडमिशन में ओबीसी को प्राथमिक सूची से बाहर कर दिया गया है। (जागरण)

धनबाद, जेएनएन : निश्शुल्क एवं अनिवार्य बाल शिक्षा अधिकार अधिनियम के तहत अभिवंचित एवं कमजोर वर्ग के बच्चों का एडमिशन निजी स्कूलों में किया जाता है। इस बार हाल ही में बीपीएल एडमिशन में ओबीसी को प्राथमिक सूची से बाहर कर दिया गया है। इसको लेकर झारखंड छात्र मोर्चा में उबाल है। मोर्चा की विश्वविद्यालय कमेटी इस मुद्दे को लेकर जल्द ही टुंडी विधायक मथुरा प्रसाद महतो से मिलकर अपनी बात रखेगा और सूची में शामिल करने की मांग करेगा। सिर्फ यही नहीं कई अन्य मुद्दे भी हैं जिसको लेकर मोर्चा ने व्यापक स्तर पर आंदोलन की रणनीति बनाई है। झारखंड छात्र मोर्चा की विश्वविद्यालय कमेटी की बैठक भूली के अंबेडकर पार्क में हुई। इसमें कई प्रस्ताव विश्वविद्यालय कमेटी ने पास किए।

नए वर्ष में झारखंड छात्र मोर्चा का भव्य छात्र सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। इसमें झारखंड छात्र मोर्चा के तमाम केंद्रीय पदाधिकारी, विश्वविद्यालय पदाधिकारी तथा धनबाद तथा बोकारो के दोनों जिला पदाधिकारी सभी उपस्थित होंगे।

कोविड में रियायत मिलने के बाद देखने को मिल रहा है कि ऑटो का किराया न्यूनतम 10 रुपये ऑटो चालक प्रति सवारी वसूल रहे हैं। इसके विरोध में झारखंड छात्र मोर्चा जल्द ही डीसी और एसडीएम से मिलकर इस बात को रखेंगे। बैठक की अध्यक्षता झारखंड छात्र मोर्चा के विश्वविद्यालय अध्यक्ष आशीष पासवान ने किया। संचालन विश्वविद्यालय सचिव रुपेश महतो ने किया। मौके पर केंद्रीय पर्यवेक्षक किशोर महतो, पीजी विभाग प्रभारी अजीत महतो, विश्वविद्यालय प्रवक्ता कुश महतो, जिला सचिव मनोज महतो, विश्वविद्यालय उपाध्यक्ष फरजान खान, महेंद्र महतो, गोपी महतो, मनोहर महतो, सुकू महतो, मोहित महतो, जयराम प्रसाद, चंदन शर्मा आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी