केंद्र सरकार की मजदूर विरोधी नीतियों के खिलाफ प्रदर्शन

जागरण संवाददाता धनबाद सीटू से संबद्ध बिहार कोलियरी कामगार यूनियन के कार्यकर्ताओं ने कें

By JagranEdited By: Publish:Fri, 23 Jul 2021 05:49 PM (IST) Updated:Fri, 23 Jul 2021 05:49 PM (IST)
केंद्र सरकार की मजदूर विरोधी नीतियों के खिलाफ प्रदर्शन
केंद्र सरकार की मजदूर विरोधी नीतियों के खिलाफ प्रदर्शन

जागरण संवाददाता, धनबाद :

सीटू से संबद्ध बिहार कोलियरी कामगार यूनियन के कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार की मजदूर विरोधी नीतियों के खिलाफ शुक्रवार को विरोध प्रदर्शन किया।

यूनियन के संयुक्त महामंत्री मानस चटर्जी ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार पूरी तरह से पूंजीपतियों के हाथों में कठपुतली बनकर रह गई है। नतीजा यह है कि मुनाफा कमाने वाली सरकारी कंपनियां सरकार की गलत नीति के कारण घाटे में जा रही है, और सरकार घाटा बताकर उसे उन्हीं पूंजीपतियों के हाथों में बेचने का मन बना लिया है। मजदूरों के साथ पूरी तरह से सौतेला व्यवहार किया जा रहा है। अपने हक के लिए आंदोलन करने के लिए भी वे मजबूर हैं।

चटर्जी ने कहा कि धनबाद कोयला की धरती है, और यहां देश का सबसे कीमती कोयले का भंडार है, लेकिन स्थिति सबसे खराब यहीं की है। मजदूरों का शोषण हो रहा है । बेशकीमती कोयला आग में जल रहा है। पुनर्वास नीति में गड़बड़ी है। इसकी जांच होनी चाहिए। अन्य वक्ताओं ने कहा कि अगर जरूरत पड़ी तो सड़क से संसद तक जोरदार आंदोलन संयुक्त रूप से किया जाएगा। इसके लिए कई संगठनों से भी बातचीत हो रही है। सरकार को मजदूरों की मांग माननी ही होगी। ठेका मजदूरों को भी उनका हक देना होगा। अभी आउटसोर्सिग में कार्यरत ठेका मजदूरों के साथ अन्याय हो रहा है। उन्हें न्यूनतम मजदूरी नहीं दी जा रही है। ज्यादा देर तक काम भी कराया जा रहा है। इसका हर स्तर पर विरोध किया जाएगा।

इस मौके पर नागेंद्र वर्मा, सरफुद्दीन अंसारी, वरुण कुमार ,राजेंद्र रविदास, प्रमोद वर्मा, अजय बाउरी ,प्रह्लाद बावरी ,बी भट्टाचार्य आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी