मदैयडीह व मोदीडीह में बाल दिवस पर कार्यक्रम

बिनोद बिहारी महतो इंटर महिला कालेज मदैयडीह में चल रहे तीन दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता में बच्चों ने पूरा दमखम दिखाया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 14 Nov 2021 06:34 PM (IST) Updated:Sun, 14 Nov 2021 06:34 PM (IST)
मदैयडीह व मोदीडीह में बाल दिवस पर कार्यक्रम
मदैयडीह व मोदीडीह में बाल दिवस पर कार्यक्रम

संस, तोपचांची: बिनोद बिहारी महतो इंटर महिला कालेज मदैयडीह में चल रहे तीन दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता के समापन पर रविवार को पुरस्कार वितरण किया गया। विधायक मथुरा प्रसाद महतो ने विजेता व उपविजेता प्रतिभागी टीम को ट्राफी देकर सम्मानित किया। विधायक ने सर्वप्रथम पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। छात्राओं द्वारा कालेज परिसर में स्वागत गान, लोक नृत्य, फैशन शो प्रस्तुत किया गया। सीओ विकास कुमार त्रिवेदी, थाना प्रभारी सुरेश मुंडा, प्राचार्य डा. अरुण कुमार महतो, जगदीश चौधरी, प्रो. रमेश महतो , बसंत महतो, प्राचार्य उत्तम कुमार महतो, प्रो. सरिता गुप्ता, प्रो. राजेश महतो, प्रो. बलदेव प्रसाद महतो, प्रो. बबीता कुमारी, प्रो. मंजू कुमारी, प्रो. फरहत अंजुम, प्रो. ओम प्रकाश महतो, अनिल रजवार, शिवा महतो, इकबाल अंसारी, आरती देवी मौजूद थी।

सिजुआ: बालिका उच्च विद्यालय एवं प्रोग्रेसिव पब्लिक स्कूल मोदीडीह में पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती बाल दिवस के रूप में मनाया गया। बच्चों के लिए गोली रेस, बैलून फोड़ो, जिलेबी रेस, गणित प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। अतिथियों ने विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। वक्ताओं ने प्रथम प्रधानमंत्री के व्यक्तित्व व कृतित्व पर विस्तृत प्रकाश डाला। प्रधानाध्यापक सतीश सिंह, थानेदार पंकज वर्मा, फरजाना आजमी, फिरदोश खान, मुनमुन सेन, अनूप कुमार, संजीत पासवान, वंदना कुमारी मौजूद थी।

chat bot
आपका साथी