Flood In Sahibganj: गंगा का गिरने लगा जलस्तर, अब प्रभावितों को चिकित्सा सुविधा की दरकार

जलस्तर घटने से शहरी इलाके से भी बाढ़ का पानी निकलने लगा है। यदि इसी रफ्तार से जलस्तर घटता रहा तो शहर के निचले इलाकों से पूरी तरह पानी निकलने में अभी एक सप्ताह से अधिक समय लगेगा।

By MritunjayEdited By: Publish:Sat, 21 Aug 2021 05:51 PM (IST) Updated:Sat, 21 Aug 2021 05:51 PM (IST)
Flood In Sahibganj: गंगा का गिरने लगा जलस्तर, अब प्रभावितों को चिकित्सा सुविधा की दरकार
बाढ़ प्रभावितों का जायजा लेते राजमहल विधायक अनंत ओझा ( फाइल फोटो)।

जागरण संवाददाता, साहिबगंज। बाढ़ से प्रभावित साहिबगंज के लोगों व जिला प्रशासन के लिए राहत की खबर है। गंगा नदी का जलस्तर घटने लगा है। शुक्रवार की सुबह इसमें पांच सेंटीमीटर की कमी दर्ज की गई। गंगा नदी का जलस्तर अब 28.90 मीटर से घटकर 28.85 मीटर पर पहुंच गया है। मगर, गंगा अभी भी खतरे के निशान से एक मीटर 60 सेंटीमीटर ऊपर ही बह रही है।

जलस्तर घटने से शहरी इलाके से भी बाढ़ का पानी निकलने लगा है। यदि इसी रफ्तार से जलस्तर घटता रहा तो शहर के निचले इलाकों से पूरी तरह पानी निकलने में अभी एक सप्ताह से अधिक समय लगेगा। केंद्रीय जल आयोग के पूर्वानुमान के अनुसार शनिवार को कम से कम 11 सेंटीमीटर पानी घट सकता है। बक्सर, पटना, हाथीदह, मुंगेर, भागलपुर, कहलगांव में भी गंगा नदी का जलस्तर लगातार घट रहा है। गांधीघाट और फरक्का में भी यही स्थित है। ऐसे में फिलहाल लोगों को राहत मिलती दिख रही है। इधर, पानी घटना शुरू होने के बाद भी जिला प्रशासन की चुनौती कम नहीं होगी। बाढ़ प्रभावित इलाकों में पानी उतरने के बाद बीमारी फैलने का भी खतरा बना हुआ है। हालांकि, प्रशासन ने इसकी भी तैयारी कर ली है। स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर है। चिकित्सकों की टीमें बना दी गई हैं।

chat bot
आपका साथी