हेमंत बताएं, किस मद से चुकाएंगे डीवीसी का बकाया : प्रतुल

डीवीसी के सैकड़ों करोड़ रुपये का बकाया राज्य सरकार किस मद से चुकाएगी। बजट में तो इसके लिए प्रावधान ही नहीं किया गया है। यह पूरा बजट केंद्र सरकार से विभिन्न मद में मिलने वाली राशि के भरोसे ही पेश कर दिया गया है।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 04 Mar 2021 11:25 PM (IST) Updated:Thu, 04 Mar 2021 11:25 PM (IST)
हेमंत बताएं, किस मद से चुकाएंगे डीवीसी का बकाया : प्रतुल
हेमंत बताएं, किस मद से चुकाएंगे डीवीसी का बकाया : प्रतुल

जागरण संवाददाता, धनबाद : डीवीसी के सैकड़ों करोड़ रुपये का बकाया राज्य सरकार किस मद से चुकाएगी। बजट में तो इसके लिए प्रावधान ही नहीं किया गया है। यह पूरा बजट केंद्र सरकार से विभिन्न मद में मिलने वाली राशि के भरोसे ही पेश कर दिया गया है। 91 हजार करोड़ रुपये के बजट में 54 हजार करोड़ रुपये केंद्र सरकार के प्राप्त होने वाले कर व विकास योजनाओं की राशि ही है। यहां तक कि सरकार ने अपने पिछले बजट में जो प्रावधान किया था और जो संकल्प पारित किया था उसके एक भी बिदु का जिक्र इस बजट में नहीं किया गया है। यह कहना था भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव का। वे पार्टी के जिला कार्यालय में पत्रकार वार्ता को संबोधित कर रहे थे।

इस दौरान शाहदेव ने कहा कि इस बजट के सहारे हेमंत राज्य के ऐसे मुख्यमंत्री के रूप में उभरे हैं, जिसका अपने कैबिनेट के सदस्यों पर कोई भरोसा नहीं है। यही वजह है कि बजट का 48 फीसद हिस्सा उन्होंने अपने विभागों को ही दिया है। 52 फीसद में सभी विभागों का बंटवारा कर दिया है। पिछले बजट में कृषि ऋण माफी के लिए 2000 करोड रुपये रखे गए थे। इस बार कृषि मंत्री ने 5500 करोड़ की मांग की थी। जबकि दिया गया मात्र 1200 करोड़ रुपये ही दिया गया। शिक्षा स्वास्थ्य व पेय जल की सभी पुरानी योजनाएं बंद कर दी गई हैं। और नई योजनाएं दी नहीं गई। ऐसे में राज्य का विकास कैसे होगा। रोजगार सृजित कैसे होगा। आने वाले गर्मी में लोगों की दशा क्या होगी। यह मुख्यमंत्री को बताना चाहिए।

इस सवाल पर कि पार्टी इस बजट के विरुद्ध क्या करेगी। शाहदेव ने कहा कि सत्र में पार्टी के विधायक जोरदार तरीके से अपनी बात रखेंगे। पत्रकार वार्ता में भाजपा महानगर अध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह, उपाध्यक्ष मानस प्रसून, उमेश यादव, महामंत्री श्रवण कुमार, नितिन भट्ट, भाजयुमो की प्रदेश प्रवक्ता प्रियंका रंजन, मीडिया प्रभारी मिल्टन पार्थसारथी, सह मीडिया प्रभारी चंद्रशेखर मुन्ना, पंकज सिन्हा, अमलेश सिंह, नित्यानंद मंडल, जयंत चौधरी आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी