Justice for Roopa Tirkey organization ने हेमंत सरकार पर बोला हमला, झारखंड में राष्ट्रपति शासन की वकालत

साहिबगंज महिला थाना प्रभारी रूपा तिर्की की मौत की जांच सीबीआई से कराने की मांग को लेकर साहिबगंज में जस्टिस फॉर रूपा तिर्की संगठन के अध्यक्ष अरविंद कुमार गुप्ता के नेतृत्व में रूपा तिर्की की मौत का जांच को लेकर आंदोलन का बिगुल फूंका गया था।

By MritunjayEdited By: Publish:Wed, 15 Sep 2021 05:45 PM (IST) Updated:Wed, 15 Sep 2021 05:45 PM (IST)
Justice for Roopa Tirkey organization ने हेमंत सरकार पर बोला हमला, झारखंड में राष्ट्रपति शासन की वकालत
साहिबगंज महिला थाना प्रभारी रूपा तिर्की आत्महत्या केस की सीबीआइ जांच ( सांकेतिक फोटो)।

जागरण संवाददाता साहिबगंज। जस्टिस फॉर रूपा तिर्की के अध्यक्ष अरविंद कुमार गुप्ता ने रांची में पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि अब झारखंड में राष्ट्रपति शासन लगाया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि झारखंड में आम जनता के ऊपर लगातार झूठे मुकदमे किए जा रहे हैं। यहां तक कि पत्रकारों को भी नहीं छोड़ा जा रहा है। आम जनता पर लाठियां बरस रही है। न्याय की आवाज बुलंद करने पर फर्जी मुकदमे लगा कर जेल भेज दिया जाता है। झारखंड की स्थिति अब बिल्कुल अराजक हो गई है, यहां तक कि जज भी सुरक्षित नहीं है। इसलिए अब झारखंड में राष्ट्रपति शासन लगा दिया जाना चाहिए, ताकि आम जनता अमन और सुकून की जिंदगी जी सके।

जस्टिस फॉर रूपा तिर्की के अध्यक्ष सह सामाजिक कार्यकर्ता अरविंद कुमार गुप्ता रांची पहुंच कर रूपा तिर्की के परिजनों से मुलाकात किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि झारखण्ड हाईकोर्ट के आदेशानुसार साहिबगंज की महिला थाना प्रभारी रुपा तिर्की की मौत की सीबीआई जांच आरंभ हो चुका है। ज्ञातव्य हो कि साहिबगंज महिला थाना प्रभारी रूपा तिर्की की मौत की जांच सीबीआई से कराने की मांग को लेकर साहिबगंज में जस्टिस फॉर रूपा तिर्की संगठन के अध्यक्ष अरविंद कुमार गुप्ता के नेतृत्व में रूपा तिर्की की मौत का सीबीआई से जांच कराने की मांग को लेकर आंदोलन का बिगुल फूँका गया था। जस्टिस फॉर रूपा तिर्की के अध्यक्ष अरविंद कुमार गुप्ता ने कहा कि सरकार के इशारे पर इस आंदोलन को दबाने के लिए मुझे झूठे केस में फंसा कर जेल भेज दिया गया था, परंतु अंततः आंदोलन की जीत हुई। झारखण्ड हाईकोर्ट ने साहिबगंज की महिला थाना प्रभारी रुपा तिर्की की मौत की जांच सीबीआई से करवाने का आदेश दे दिया है, जांच भी शुरू हो चुका है. अब झारखंड की बेटी रूपा तिर्की को इंसाफ मिलेगा। दूध का दूध और पानी का पानी होकर रहेगा।

chat bot
आपका साथी