Pravasi Bharatiya Divas 2021: प्रत्‍येक व्‍यक्‍ति पौधा लगाए, पर्यावरण को प्रदूष‍ित होने से बचाए: एसडीओ

प्रवासी भारतीय दिवस के मौके पर पर्यावरणविद कौशल किशोर जसवाल ने मैथन स्थित अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी निरसा के कार्यालय में एसडीपीओ विजय कुमार कुशवाहा के साथ मिलकर एक चंदन का पौधा लगाया एवं कहा कि आजादी तो 1947 में मिल गई थी।

By Atul SinghEdited By: Publish:Sat, 09 Jan 2021 02:59 PM (IST) Updated:Sat, 09 Jan 2021 02:59 PM (IST)
Pravasi Bharatiya Divas 2021: प्रत्‍येक व्‍यक्‍ति पौधा लगाए, पर्यावरण को प्रदूष‍ित होने से बचाए: एसडीओ
प्रवासी भारतीय दिवस के मौके पर पर्यावरणविद कौशल किशोर जसवाल ने पौधा लगाया। (प्रतीकात्‍मक तस्‍वीर)

धनबाद, जेएनएन:  प्रवासी भारतीय द‍िवस के मौके पर पर्यावरणविद कौशल किशोर जयसवाल ने मैथन स्थित अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी निरसा के कार्यालय में एसडीपीओ विजय कुमार कुशवाहा के साथ मिलकर एक चंदन का पौधा लगाया एवं कहा कि आजादी तो 1947 में मिल गई थी। परंतु पर्यावरण से आजादी अभी बाकी है।

एसडीपीओ विजय कुमार कुशवाहा व पर्यावरणविद कौशल किशोर जयसवाल पौधाराेपण करते हुए

उन्होंने पुलिस पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए यह भी कहा कि आने वाले भविष्य को सवारना है एवं अपने बच्चों को विकलांगता से बचाना है तो हर व्यक्ति पौधा लगाए। जिससे कि पर्यावरण दूषित ना हो और मानव जीव स्वच्छ वातावरण में अपना जीवन का निर्वहन करें।

कौशल किशोर पर्यावरण के प्रति पूरे राज्य में घूम घूम कर के लोगों को जागरूक करते हैं खासकर वैसे लोगों को जो सामाजिक कार्यों से सीधे जुड़े हुए हैं। कौशल किशोर का मानना था कि जिस कदर पेड़ों की कटाई हो रही है इससे हमारा पर्यावरण का ताना-बाना छिन्न-भिन्न हो जाएगा। इसलिए संतुलन बनाए रखने के लिए पर्यावरण का होना बहुत जरूरी है।  इसलिए सभी पेड़ लगाएं एवं धरती को हरा-भरा रखें।वृक्षारोपण कार्यक्रम के मौके पर एसडीपीओ विजय कुमार कुशवाहा सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी