कुमारधुबी गुरुद्वारा में मनाया गया गुरु ग्रंथ साहिब का प्रकाश पर्व

संस कुमारधुबी कुमारधुबी बाजार अवस्थित गुरुद्वारा सिंह सभा में सिखों के धर्म ग्रंथ गुरु ग्रंथ साहिब का प्रकाश पर्व मनाया गया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 12 Sep 2021 06:14 PM (IST) Updated:Sun, 12 Sep 2021 06:14 PM (IST)
कुमारधुबी गुरुद्वारा में मनाया गया गुरु ग्रंथ साहिब का प्रकाश पर्व
कुमारधुबी गुरुद्वारा में मनाया गया गुरु ग्रंथ साहिब का प्रकाश पर्व

संस, कुमारधुबी : कुमारधुबी बाजार अवस्थित गुरुद्वारा सिंह सभा में सिखों के धर्म ग्रंथ गुरु ग्रंथ साहिब का प्रकाश पर्व धूमधाम से मनाया गया। हरजीत सिंह ने बताया कि पटना साहिब से गुरु ग्रंथ साहिब निरसा गुरुद्वारा आई हुई थी। रविवार को पंज प्यारे की अगुवाई में नगर कीर्तन करते हुए गुरु ग्रंथ साहिब को कुमारधुबी गुरुद्वारा परिसर में लाया गया, जहां उनकी स्थापना कर प्रथम प्रकाश पर्व मनाया गया। इस दौरान सिख संगतों द्वारा फूलों की बारिश भी की गई। गुरुद्वारा के हजूरी रागी जत्था व स्थानीय बच्चों द्वारा शब्द कीर्तन और गुरुवाणी का गायन किया गया। स्त्री सत्संग व प्रबंधक कमेटी द्वारा सेंट्रल कमेटी के सदस्यों और अन्य गणमान्य को शाल देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की समाप्ति गुरु के लंगर के साथ हुई। सैकड़ों श्रद्धालुओं ने लंगर का आनंद उठाया।

-------------------

पांडेयडीह मनसा मंदिर में मां विषहरी की पूजा

संस, तेतुलमारी: पांडेयडीह स्थित मां मनसा मंदिर में रविवार को सर्पों की देवी मां मनसा की पूजा अर्चना धूमधाम के साथ की गई। श्रद्धालु संध्या बेला में अपने सिर पर कलश लेकर तालाब गए जहां से जल भरकर लाया गया। जल भरण के बाद पूजा अर्चना शुरू हुई। यजमान रामपति चौहान ने बताया कि यह मंदिर आस्था और विश्वास के प्रतीक हैं। जो भी व्यक्ति सच्चे मन से आकर इस मंदिर में माथा टेकते हैं, उनकी मनोकामना अवश्य ही पूर्ण होती है। पंडित मिहिर ठाकुर के अलावा राजन चौहान, प्रताप चौहान, संतोष चौहान, बिट्टू चौहान, रंजीत चौहान, राजू चौहान, गोला चौहान, रवि चौहान, सुनील चौहान, लाला चौहान आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी