राजगंज पंचायत सचिवालय के पीछे तालाब सुखने से ग्रामीण परेशान Dhanbad News

बाघमारा प्रखंड अन्तर्गत राजगंज पंचायत के पंचायत सचिवालय के पीछे स्थित सरकारी तालाब का स्थिति बदहाल है।तालाब पुरी तरह सुख गया है।इसके सुख जाने से आसपास के लोगों को जलसंकट की गंभीर समस्या उत्पन्न हो गई है। इसके लिए आमजनों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

By Atul SinghEdited By: Publish:Mon, 17 May 2021 05:51 PM (IST) Updated:Mon, 17 May 2021 07:18 PM (IST)
राजगंज पंचायत सचिवालय के पीछे तालाब सुखने से ग्रामीण परेशान Dhanbad News
बाघमारा प्रखंड अन्तर्गत राजगंज पंचायत में जलसंकट की गंभीर समस्या उत्पन्न हो गई है। (जागरण)

राजगंज, जेएनएन: बाघमारा प्रखंड  अन्तर्गत राजगंज पंचायत के पंचायत सचिवालय के पीछे स्थित सरकारी तालाब का स्थिति बदहाल है।तालाब पुरी तरह सुख गया है।इसके सुख जाने से आसपास  के लोगों को जलसंकट की गंभीर समस्या उत्पन्न हो गई है।इसके लिए आमजनों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।लगभग 15 वर्ष पुर्व मिट्टी कटाई प्रखंड के मद से कटाया गया था।

 उसके बाद तालाब पर कोई सरकारी मद से कार्य नहीं किया गया।जिसके चलते तालाब में मिट्टी का गाद बैठ गया है। वर्षा जाने के बाद ही पुरा तालाब सुख जाता है।तालाब के कि किनारे झाड़ियां उग आई है।इसके सुख जाने से आसपास के जन जीवन पर जलसंकट का भारी समस्या उत्पन्न हो जाता है।

 बता दे कि राजगंज पल्टनटाड़ के बड़े भु भाग में ग्वाला सहित काफी गरीब लोगों का बसेरा है।लोग तालाब से नहाने धोने से लेकर सभी कार्यों का निपटारा  करते है।वहीं ग्वाला जानवरों के पानी पीने से लेकर एवं चारा देने के लिए ज्यादा मात्रा में पानी की आवश्यकता होती है।जानवरों के लिए ग्वाले लोग साईकिल से  पानी ढोना पड़ता है।रोजमर्रा की जिंदगी मे लोगों को भीषण गर्मी में परेशानियों से झूझना पड़ रहा है।

ग्रामीणों का कहना है कि यदि तालाब की मिट्टी कटाई हो जाने से हमलोगों का पानी की समस्या से निजात मिल जाता।इस भीषण गर्मी में नहाने से लेकर कपड़ा धोने तक काफी दुर जाना पड़ता है।वहीं ग्वाला लोगों को कहना है  गर्मी के मौसम में जानवरों काफी प्यास लगती है।हमलोगों को आसपास के कुआं या अन्य जगह से पानी ढोना पड़ता है।

 जिस जगह तालाब है,ठीक उसी के आगे पंचायत सचिवालय भवन है।।जहां सभी विकास कार्यो योजना बनाया जाता है।यहां स्थानीय प्रतिनिधियों का कार्यालय है।अधिकारियों से लेकर कर्मचारियों  का सचिवालय में आवाजाही होता है।वावजूद इतने बड़े योजना पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है।

chat bot
आपका साथी