Madhupur Assembly By-Election 2021: बूथ संख्या 206 पर आया कोरोना तो खिसक गए मतदाता, घंटे भर बाधित रहा मतदान

मधपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए शनिवार को मतदान हुआ। मतदान प्रक्रिया जारी थी। इस दाैरान बूथ संख्या 206 के पाठासीन पदाधिकारी के मोबाइल पर मैसेज आया-आप कोरोना पॉजिटिव हैं। इसके बाद मतदान केंद्र पर थोड़ी देर के लिए अफरातफरी मच गई। मतदाता सिखक गए।

By MritunjayEdited By: Publish:Sat, 17 Apr 2021 05:10 PM (IST) Updated:Sat, 17 Apr 2021 05:10 PM (IST)
Madhupur Assembly By-Election 2021: बूथ संख्या 206 पर आया कोरोना तो खिसक गए मतदाता, घंटे भर बाधित रहा मतदान
कोरोना का मैसेज आने के बाद मतदान केंद्र को सैनिटाइज करते कर्मचारी ( फोटो जागरण)।

देवघर, जेएनएन। मधुपुर विधानसभा उपचुनाव-2021 के लिए मतदान के दाैरान शनिवार को मतदान केंद्र संख्या-206 पर थोड़ी देर के लिए कोहराम मच गया। मतदान केंद्र पर कोरोना वायरस माैजूद होने की सूचना पर मतदाता खिसक गए। एक घंटे तक मतदान बाधित रहा। मतदान केंद्र को सैनिटाइज किया गया। मतदान केंद्र पर तैनात पोलिंग पार्टी को अस्पताल भेजा गया। सुरक्षित पोलिंग पार्टी को मतदान कराने की कमान साैंपी गई। इसके बाद दोबारा मतदान की प्रक्रिया शुरू हुई। इसके बाद मतदाता जब मतदान करने पहुंचे तो काफी डरे-सहमे हुए थे।

दरअसल हुआ यह है कि एक पीठासीन पदाधिकारी के मोबाइल पर मैसेज आया कि आप संक्रमित हैं। पीठासीन पदाधिकारी ने कोरोना जांच कराई थी। मतदान ड्यूटी के दाैरान ही कोरोना संक्रमित होने का मैसेज मिला। इस सूचना मतदान केंद्र के अंदर बैठे पोलिंग पार्टी और राजनीतिक दलों के एजेंटों से होते हुए मतदाताओं के बीच जंगल में आग की तरह फैल गई। इसके बाद देखते ही देखते मतदान केंद्र मतदाताओं से खाली हो गया। तुरंत आला अधिकारियों को सूचना दी गयी। संक्रमित पीठासीन पदाधिकारी को अस्पताल भेजा गया। दूसरे सुरक्षित  पदाधिकारी को चुनाव की कमान दी गयी। इससे पहले मतदान रोक दिया गया।  मतदान केंद्र  को नगर पर्षद कर्मियों  ने सैनिटाइज किया। चुनाव कार्य में तैनात सारे कर्मियों को सैनिटाइज किया गया। तकरीबन एक घंटा तक मतदान रूका रहा। सूचना पाकर वोटर भी जल्दी से खिसक गए। 

जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने इसकी पुष्टि की है। उपायुक्त  ने कहा कि संक्रमित मतदान कर्मी की जगह दूसरे की प्रतिनियुक्ति  कर दी गयी है। ईवीएम  जमा करने के बाद मतदान केंद्र  के सभी कर्मी जो सीधे संपर्क  में थे। उनको होम आइसोलेशन  में भेजा जाएगा। तीन दिन बाद उनकी जांच करायी जाएगी।

chat bot
आपका साथी