बाघमारा में रणविजय की दावेदारी से कांग्रेस की गरमाई राजनीति, पूर्व मंत्री जलेश्वर अघोषित प्रत्याशी Dhanbad News

हरिणा की सभा में क्षेत्र में व्याप्त भय और आतंक की चर्चा करते हुए पूर्व विधायक जलेश्वर महतो ने कहा कि मतदाता ही बाघमारा का माहौल सुधारेंगे।

By Edited By: Publish:Mon, 14 Oct 2019 03:37 AM (IST) Updated:Mon, 14 Oct 2019 11:23 AM (IST)
बाघमारा में रणविजय की दावेदारी से कांग्रेस की गरमाई राजनीति, पूर्व मंत्री जलेश्वर अघोषित प्रत्याशी Dhanbad News
बाघमारा में रणविजय की दावेदारी से कांग्रेस की गरमाई राजनीति, पूर्व मंत्री जलेश्वर अघोषित प्रत्याशी Dhanbad News

बरोरा, जेएनएन। बाघमारा विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस से चुनाव लड़ने की तैयारी पूर्व मंत्री जलेश्वर महतो कर हैं, वहीं कांग्रेस नेता रणविजय सिंह ने भी रविवार को चुनाव लड़ने की घोषणा कर पार्टी में हलचल पैदा कर दी है। हरिणा बाजार में रविवार शाम कांग्रेस की जनसभा में दोनों नेताओं के निशाने पर विधायक ढुलू महतो ही रहे। लेकिन, रणविजय के चुनाव लड़ने की घोषणा से आनेवाले समय में पार्टी में गतिरोध बढ़ सकता है।

हरिणा की सभा में क्षेत्र में व्याप्त भय और आतंक की चर्चा करते हुए पूर्व विधायक जलेश्वर महतो ने कहा कि मतदाता ही बाघमारा का माहौल सुधारेंगे। इस दौरान ढुलू के करीबी रहे बलराम साव सहित दर्जनों युवा जलेश्वर महतो के प्रति आस्था जताते हुए कांग्रेस में शामिल हुए। नए सदस्यों का स्वागत करते हुए जलेश्वर ने कहा कि बाघमारा में भयमुक्त समाज का निर्माण के लिए आप सभी का सहयोग अपेक्षित है। यहां का मुख्य व्यवसाय कोयला से जुड़ा है। भय के वातावरण में लोग व्यवसाय छोड़कर पलायन को मजबूर हैं। ब्लॉक दो में जिन ठेका मजदूरों को 12 हजार रुपये प्रतिमाह वेतन मिलता था, उसे आज तीन हजार मिल रहा है। बाकी का पैसा ¨सडिकेट बनाकर लूटा जा रहा है। उन्होंने कहा विधायक अपनी मशीन कोयला में चलाकर मजदूरों का काम छीन रहे हैं। जनता का समर्थन मिला तो ऐसे लोगों के मुंह में हाथ डालकर मजदूरों का पैसा निकाल मजदूरों मे बांटा देंगे। कहा सेवा किया है, सेवा करेंगे। अगर अवसर दिया तो बचा खुचा काम पूरा करेंगे। पूर्व विधायक ओपी लाल ने नाम लिए बिना कहा कि विधायक के कारण ही बाघमारा में बेरोजगारी बढी है।

जिलाध्यक्ष ब्रजेंद्र सिंह ने कहा कि भय व भ्रष्टाचार मुक्त वातावरण के लिए कांग्रेस जरूरी है। संचालन राहुल महतो कर रहे थे। दीनानाथ पांडेय, लगनदेव यादव, बलराम साव, दुर्गा रवानी, भोला ठाकुर, गणेश रवानी, बासुकीनाथ लाला, टीपी पांडेय, लगनेदव यादव, धनेश्वर ठाकुर, डेगलाल महतो, मिश्रीलाल, महादेव महतो, महेंद्र ¨सह, अमीत महतो आदि ने संबोधित किया।

बाघमारा से कांग्रेस के टिकट पर लड़ूंगा चुनाव : कांग्रेस की टिकट पर बाघमारा से इस बार अवश्य चुनाव लड़ेंगे। यह घोषणा रविवार को कांग्रेस नेता रणविजय सिंह ने रविवार को लोयाबाद मोड़ पर पत्रकार से कही। इस मौके पर मदन चौहान और विक्की चौहान के नेतृत्व में विभिन्न दलों के दर्जनों युवक रणविजय ¨सह पर आस्था जताते हुए कांग्रेस में शामिल हुए। रणविजय ने कहा कि बाघमारा में भय का माहौल है। जिस कनकनी क्षेत्र में स्व. योगेश बाबू जैसे गांधीवादी नेता रहा करते थे, आज अराजकता का माहौल पैदा हो गया है। संतुल सोनिया, मिस्टर खान, शहजाद हुसैन, फिरोज अहमद, मुस्तकीम अंसारी, शहाबुद्दीन गुड्डू, प्रबल प्रताप ¨सह आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी