जब महंगाई में भी पुलिसकर्मी खाएंगे प्याज, तो याद आएगा फिल्म 'पीपली लाइव' का वो गीत Dhanbad News

धनबाद जिले में चुनाव ड्यूटी पर जाने वाले पुलिसकर्मियों को प्याज मिलेगा। सुरक्षाकर्मियों को सत्तू व चुड़ा के साथ दो प्याज भी दिए जाएंगे।

By Sagar SinghEdited By: Publish:Fri, 13 Dec 2019 10:58 PM (IST) Updated:Fri, 13 Dec 2019 10:58 PM (IST)
जब महंगाई में भी पुलिसकर्मी खाएंगे प्याज, तो याद आएगा फिल्म 'पीपली लाइव' का वो गीत Dhanbad News
जब महंगाई में भी पुलिसकर्मी खाएंगे प्याज, तो याद आएगा फिल्म 'पीपली लाइव' का वो गीत Dhanbad News

धनबाद, जेएनएन। "सखी सईंया तो खूब ही कमात है महंगाई डायन खाये जात है..." साल 2010 में रिलीज हुई फिल्म 'पीपली लाइव' का यह गीत काफी लोकप्रिय हुआ था। इस गीत के माध्यम से देश की एक मुख्य समस्या 'महंगाई' की ओर लोगों व सरकारों का ध्यान आकर्षित करने का प्रयास किया गया था। तब भी देश में प्याज, पेट्रोल समेत आम इस्तेमाल की वस्तुओं का दाम आसमान छू रहा था।

मौजूदा वक्त में फिर से प्याज की कीमतों में आग लगी है और कम आमदनी वाले लोगों ने प्याज खरीदना छोड़ दिया है। बावजूद इसके लोकतंत्र के सबसे बड़े पर्व में प्याज सबमें बटेगा। इसमें आम-खास का फर्क नहीं होगा और सभी को बराबर मिलेगा। दरअसल धनबाद जिले में चुनाव ड्यूटी पर जाने वाले पुलिसकर्मियों को प्याज मिलेगा। इसकी व्यवस्था जिला पुलिस कर चुकी है।

चुनाव ड्यूटी करनेवाले सुरक्षाकर्मियों को सत्तू व चुड़ा के साथ दो प्याज भी दिए जाएंगे। पुलिस लाइन में सत्तू चुड़ा, गुड़ के साथ दो-दो प्याज हरेक सुरक्षाकर्मियों को दिया जा रहा है। इसपर शायद इन पुलिसकर्मियों की पत्नियां यह गीत गुनगुना सकती हैं, "सखी सईंया मोर खूब ही कमात हैं सत्तू के साथ प्याज खात है..."  

chat bot
आपका साथी