डकैतों का स्कैच तैयार कराएगी पुलिस

भाटडीह डकैती कांड में पुलिस अपराधियों का स्केच बनवाएगी।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 11 Dec 2018 09:30 PM (IST) Updated:Tue, 11 Dec 2018 09:30 PM (IST)
डकैतों का स्कैच तैयार कराएगी पुलिस
डकैतों का स्कैच तैयार कराएगी पुलिस

संस, चासनाला : पाथरडीह भाटडीह बस्ती काली मंदिर के समीप रहनेवाले सुदामडीह वाशरी के कोलकर्मी शीतल चंद्र राय के घर पर रविवार की देर रात हुई 10 लाख की डकैती का 36 घंटे बाद भी अपराधियों का सुराग पाने में पाथरडीह पुलिस नाकाम रही है। मंगलवार को ¨सदरी के डीएसपी पीके केसरी डकैती कांड की तहकीकात करने भाटडीह पहुंचे। घटनास्थल का बारीकी से मुआयना किया। वारदात के वक्त मौजूद गृहस्वामी शीतल चंद्र सहित परिजनों से घंटों घटना के बारे में बारी-बारी से पूछताछ कर जानकारी ली। डीएसपी ने परिजनों से पिछले कुछ माह के दौरान घर के अंदर कार्य करने व अन्य कार्यो से आये बाहर के लोगो के बारे में भी जानकारी ली। वहीं अपराधियों के हुलिया, हाव - भाव, बोलचाल व पहनावा सहित कई जानकारियां भी ली।

डीएसपी ने कहा कि डकैती कांड की पुलिस बारीकी से अनुसंधान कर रही है। हर छोटी-छोटी ¨बदुओं पर भी पुलिस नजर रखे हुए हैं। अनुसंधान के क्रम में बयान के आधार पर जो अपराधियों का हुलिया आया है। उसका स्कैच बनवाने का प्रयास किया जा रहा है। ताकि जल्द सभी अभियुक्तों के पास पुलिस पहुंच सके।

लोकल ¨लक को लेकर कहा कि अनुसंधान चल रहा है। उनके घर कौन कौन आते व जाते थे। कौन काम करता था। इस पर भी पुलिस छानबीन कार्य कर रही है। जल्द ही सारे मामले का खुलासा कर लिया जाएगा।

chat bot
आपका साथी