Lala Khan Murder Case: कमर में रस्सा डाल पुलिस ने शूटर भोला को भेजा जेल, रांची के बदले झरिया में दिखाई गई गिरफ्तारी

Lala Khan Murder Case पुलिस ने शूटर राजकुमार ठाकुर उर्फ भोला को जेल भेज दिया है। पुलिस ने सोमवार को रांची से भोला को गिरफ्तार किया है। जेल भेजने से पहले पूलिस ने पूछाताछ की। जेल भेजने के बाद पुलिस ने राजकुमार ठाकुर के डांड में रस्सा लगा रखा था।

By MritunjayEdited By: Publish:Tue, 01 Jun 2021 11:59 AM (IST) Updated:Tue, 01 Jun 2021 11:59 AM (IST)
Lala Khan Murder Case: कमर में रस्सा डाल पुलिस ने शूटर भोला को भेजा जेल, रांची के बदले झरिया में दिखाई गई गिरफ्तारी
वासेपुर का जमीन कारोबारी लाला खान ( फाइल फोटो)।

धनबाद, जेएनएन। वासेपुर के जमीन कारोबारी लाला खान को सरेआम गोली मारने के आरोपित शूटर राजकुमार ठाकुर उर्फ भोला को बैंकमोड़ पुलिस ने मंगलवार को धनबाद कोर्ट में पेश किया। मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी अर्जुन साव की अदालत ने भोला को चौदह दिनों के न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। सोमवार को पुलिस ने भोला को रांची से गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस ने पूछताछ करने के बाद भोला को धनबाद जेल भेज दिया। 

गिरफ्तारी के स्थान पर विरोधाभास

पुलिस ने सोमवार को भोला ठाकुर के रांची के कांके रोड में गिरफ्तार किया था। लेकिन मंगलवार को अदालत में पेश दस्तावेज से बात मेल नहीं खाती है। पुलिस ने भोला की गिरफ्तारी रांची के बजाय झरिया में दिखाई है। इस कांड के दूसरे शूटर आशीष रंजन अब भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। इस मामले में पुलिस ने अब तक चार आरोपी पूनम पासवान, राजू झाड़ी, डब्लू अंसारी, भास्कर को जेल भेज चुकी है।12 मई को वासेपुर में लाला खान की हत्या हुई थी। 

हाथ में हथकड़ी और कमर में रस्सा

कोर्ट में पेशी के दाैरान पुलिस कार्फी सतर्क थी। भोला खान पुलिस को चकमा देकर भाग न जाये इसके मद्देनजर पुलिस काफी सख्त दिखी। भोला के हाथ में हथकड़ी के साथ कमर में रस्सा लगाया गया था।

chat bot
आपका साथी