होम क्वारंटाइन की सलाह के बाद भी घर से बाहर घूमते दिखे दो संदिग्ध, पुलिस ने लगाई फटकार Dhanbad News

धनहाद के धैया लाहबनी इलाके में दो संदिग्धों को होम क्वारंटाइन में रहने के लिए कहा गया था। दोनों सोमवार को घर से बाहर घूम रहे थे। लोगों को पता चला तो इसकी सूचना पुलिस को दी।

By Sagar SinghEdited By: Publish:Mon, 30 Mar 2020 07:24 PM (IST) Updated:Mon, 30 Mar 2020 07:24 PM (IST)
होम क्वारंटाइन की सलाह के बाद भी घर से बाहर घूमते दिखे दो संदिग्ध, पुलिस ने लगाई फटकार Dhanbad News
होम क्वारंटाइन की सलाह के बाद भी घर से बाहर घूमते दिखे दो संदिग्ध, पुलिस ने लगाई फटकार Dhanbad News

धनबाद, जेएनएन। कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण को लेकर शहर के धैया लाहबनी इलाके में दो संदिग्धों को होम क्वारंटाइन में रहने के लिए कहा गया था। बावजूद दोनों सोमवार को घर से बाहर घूम रहे थे। जब यह बात मोहल्ले के अन्य लोगों को पता चला तो इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची धनबाद थाने की पुलिस ने दोनों संदिग्ध युवकों को फटकार लगाते हुए घर में रहने की हिदायत दी।

होम क्वारंटाइन पर रहने की दी गई थी सलाह : बताया जाता है कि दोनों युवक मुंबई में काम कर रहे थे। आठ दिन पहले ही दोनों मुंबई से धनबाद आए थे। उसमें से एक युवक की तबीयत थोड़ी खराब थी। युवक को जांच के लिए पीएमसीएच भेजा गया। प्राथमिक जांच के बाद चिकित्सक ने दोनों युवकों को होम क्वारंटाइन पर रहने की सलाह दी थी।पिछले दो दिनों से घूम रहे थे। दोनों को बाहर घूमता देख आसपास के लोगों सुरक्षा की दृष्टि को देखते हुए पुलिस को इसकी सूचना दी। दोनों युवक लाहबनी धैया में किराए के मकान में रहते हैं। उस मकान में और कई किराएदार हैं। सभी लोग भयभीत हैं। हालांकि लोगों को सलाह दी गई कि वे घबराएं नहीं और जागरूक होकर रहें। खुद को क्वारंटाइन करें और ज्यादा जरूरत पड़ने पर ही अपने घरों से निकलें। 

chat bot
आपका साथी