आठ घरों में हुई चोरी के मामले में खेलगांव थाना पुलिस पहुंची झरिया

रांची के खेलगांव थाना क्षेत्र के आठ घरों में हुई चोरी के मामले में खेलगांव थाना की पुलिस झरिया पहुंची।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 09 Dec 2021 07:46 PM (IST) Updated:Thu, 09 Dec 2021 07:46 PM (IST)
आठ घरों में हुई चोरी के मामले में खेलगांव थाना पुलिस पहुंची झरिया
आठ घरों में हुई चोरी के मामले में खेलगांव थाना पुलिस पहुंची झरिया

संस, झरिया : रांची के खेलगांव थाना क्षेत्र के आठ घरों में हुई चोरी के मामले में खेलगांव थाना की पुलिस ने गुरुवार को झरिया थाना में दस्तक दी। खेलगांव थाना से पुलिस अधिकारी उमेश कुमार चार सदस्यीय टीम के साथ छानबीन करने पहुंचे। पुलिस अधिकारी ने बताया कि कुछ माह पूर्व खेलगांव थाना क्षेत्र के आठ घरों को चोरों ने निशाना बनाकर नकद सहित लाखों रुपये की संपत्ति चोरी की थी। जांच के दौरान पता चला कि रजरप्पा के रहनेवाले जसवीर कुमार व सागर कुमार ने घटना को अंजाम दिया है। दोनों की तलाश के बाद पता चला कि दोनों झरिया सिंह नगर के गुलगुलिया पट्टी में छिपे हुए हैं। चोरी का सारा सामान उनके पास है।

खेलगांव थाना की पुलिस ने झरिया थाना पुलिस के सहयोग से सिंह नगर स्थित गुलगुलिया बस्ती में छापेमारी की। छापेमारी की खबर चोरों को पहले ही मिल जाने के कारण सभी चोर फरार हो गए। झरिया पुलिस ने उक्त इलाके से बाहर में खड़ी रामगढ़ से चोरी की गई बाइक को भी बरामद किया है। खेलगांव पुलिस बाइक को जब्त कर अपने साथ ले गई। झरिया थानेदार पंकज कुमार झा ने बताया कि आठ घरों के मामले में खेलगांव पुलिस आरोपित की तलाश में पहुंची थी। छापेमारी करने पर केवल बाइक बरामद हुई है। इसे खेलगांव की पुलिस अपने साथ ले गई। छानबीन जारी है।

chat bot
आपका साथी