जेल से भागे दुष्कर्म कांड के कैदी के घर पर पुलिस ने की छापेमारी; प‍िता से पुल‍िस ने की पूछताछ Dhanbad News

धनबाद मंडल कारा की खिड़की काट कर भागने वाले दुष्कर्म कांड के आरोपित अंकित रवानी और देव भुइयां की गिरफ्तारी के लिए केंदुआ और लोयाबाद में छापामारी की गई। हालांकि दोनों आने घर मे नही मिले। उसके दो भाइयों आकाश व अविनाश रवानी को हिरासत में लेकर थाना लाया गया।

By Atul SinghEdited By: Publish:Sat, 31 Jul 2021 11:46 AM (IST) Updated:Sat, 31 Jul 2021 02:54 PM (IST)
जेल से भागे दुष्कर्म कांड के कैदी के घर पर पुलिस ने की छापेमारी; प‍िता से पुल‍िस ने की पूछताछ Dhanbad News
आकाश व अविनाश रवानी को हिरासत में लेकर थाना लाया गया। (प्रतीकात्‍मक तस्‍वीर)

जागरण संवाददाता, धनबाद: धनबाद मंडल कारा की खिड़की काट कर भागने वाले दुष्कर्म कांड के आरोपित अंकित रवानी और देव भुइयां की गिरफ्तारी के लिए केंदुआ और लोयाबाद में छापामारी की गई। हालांकि दोनों आने घर मे नही मिले।

छापामारी के बाद केंदुआडीह थाना पुलिस ने अंकित रवानी के पिता बबलू रवानी और उसके दो भाइयों क्रमश: आकाश रवानी और अविनाश रवानी को हिरासत में लेकर थाना लाया गया। थाना में इन तीनों से अलग अलग पूछताछ की गई। हालांकि अंकित रवानी के बारे में बताने से इन सभी ने इनकार कर दिया। पुलिस अंकित के पिता और दोनों भाईयों को पीआर बांड पर शुक्रवार की देर रात ही छोड़ दिया। इधर लोयाबाद में देवा भुइयां भी अपने घर मे नही मिला। देवा के पिता शंभू भुईयां को थाना लाया गया है। अभी उन्हें थाने में बिठा कर रखा गया है। देवा के रिश्तेदारों के बावत भी जानकारी ली जा रही है।

chat bot
आपका साथी