E-pass नहीं तो चलो मुर्गा बन जाओ... लॉकडाउन उल्लंघन पर सख्ती से निपट रही धनबाद पुलिस

पुलिस की सख्ती के बावजूद झरिया शहर में बेवजह घूमने वालों की संख्या कम नही हो रही है। सुबह से शाम तक सड़कों पर बेवजह लोगों का जमावड़ा लगा रहता है। झरिया पुलिस के गश्ती करने के बावजूद भी इसका असर लोगों पर नहीं पड़ रहा है।

By MritunjayEdited By: Publish:Tue, 18 May 2021 11:51 AM (IST) Updated:Tue, 18 May 2021 11:51 AM (IST)
E-pass नहीं तो चलो मुर्गा बन जाओ... लॉकडाउन उल्लंघन पर सख्ती से निपट रही धनबाद पुलिस
बैगर ई-पास के पकड़े गए युवकों को पुलिस ने बनाया मुर्गा ( फोटो जागरण)।

झरिया, जेएनएन। कोरोना संक्रमण की चेन को तोड़ने के लिए झारखंड में 27 मई तक लॉकडाउन है। लॉकडाउन के लिए घरों से निकलने के लिए E-pass अनिवार्य कर दिया गया है। बगैर पास पकड़े जाने वालों से धनबाद पुलिस सख्ती से निपट रही है। 500 रुपये का जुर्मान काटा जा रहा है। कहीं-कहीं पुलिस कान पकड़कर उठक-बैठक करवा रही है तो कहीं सड़कों पर मुर्गा बनवा कर दंडित किया जा रहा है। झरिया में मंगलवार सुबह बड़ी संख्या में युवकों को दंडित किया गया। 

पुलिस की सख्ती के बावजूद झरिया शहर में बेवजह घूमने वालों की संख्या कम नही हो रही है। सुबह से शाम तक सड़कों पर बेवजह लोगों का जमावड़ा लगा रहता है। झरिया पुलिस के गश्ती करने के बावजूद भी इसका असर लोगों पर नहीं पड़ रहा है। झरिया बाजार में बेवजह घूम रहे लोग सरकार के सभी नियमों की धज्जियां उड़ा रहे है। बिना मास्क के लोग बेधड़क सड़कों पर देखने को मिल रहे है। पुलिस ने जागरूकता फैलाने के लिए लोगों को समझा रही है। इसके बावजूद लोगों में कोरोना महामारी का खौफ  देखने को नहीं मिल रहा है। पुलिस ने बेवजह व बिना मस्क के घुमने वाले लोगों को नियमों का पालन ना करता देख उक्त युवकों को झरिया मेन रोड पर मुर्गा बनाकर चलवाया। यह देख आसपास के जमावड़ा लगाये युवक फरार हो गए।

अधिकारी संतोष रजक व उनकी टीम ने उक्त युवकों को हिदायत देते हुए छोड़ दिया। अधिकारी ने बताया की कोरोना महामारी के रोकथाम के लिए लोगों में लगातार जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसके बावजूद बेवजह घूम रहे लोगों को सबक सिखाने के लिए उन्हें सड़कों पर ही मुर्गा बनाकर चलाया जा रहा है। ताकि लोगों में  कोरोना  महामारी  का खौफ  बन सके। बताते चलें कि कुछ दिन पूर्व भी पुलिस ने कई युवकों को सड़कों पर मुर्गा बनाया था।

chat bot
आपका साथी