अस्‍पतालों में घट रही बेड की संख्‍या, पर लोगों की लापरवाही बढ़ा रही सरकार का खजाना

कोरोना संक्रमण का फैलाव धनबाद में तेजी से बढ़ रहा है। हर दिन लोग संक्रमित हो रहे हैं बावजूद राह चलते लोगों की आदत में कोई सुधार नहीं देखा जा रहा है। बगैर मास्क के ही लोग अब भी घूम रहे हैं। ताजा उदाहरण शनिवार को देखा गया।

By Deepak Kumar PandeyEdited By: Publish:Sun, 11 Apr 2021 12:19 PM (IST) Updated:Sun, 11 Apr 2021 12:19 PM (IST)
अस्‍पतालों में घट रही बेड की संख्‍या, पर लोगों की लापरवाही बढ़ा रही सरकार का खजाना
लोग मास्क लगाने से अब भी परहेज कर रहे हैं।

जागरण संवाददाता, धनबाद: कोरोना संक्रमण का फैलाव धनबाद में तेजी से बढ़ रहा है। हर दिन लोग संक्रमित हो रहे हैं, बावजूद राह चलते लोगों की आदत में कोई सुधार नहीं देखा जा रहा है। बगैर मास्क के ही लोग अब भी घूम रहे हैं। ताजा उदाहरण शनिवार को देखा गया।

जिले में पुलिस प्रशासन ने शनिवार को सघन मास्क चेकिंग अभियान चलाया, जिसमें 91 वाहन चालक बगैर मास्क के पकड़े गए। पुलिस ने उन सभी से जुर्माना वसूल किया। प्रत्येक वाहन चालक से पांच सौ रुपये जुर्माना वसूला गया। ट्रैफिक पुलिस व जिला पुलिस प्रशासन का यह अभियान हर दिन चल रहा है। लोग जुर्माना भर रहे हैं, पर मास्क लगाने से अब भी परहेज कर रहे हैं। दूसरी ओर संक्रमण के बढ़ते दायरे की स्थिति यह है कि अस्पताल में अब बेड की कमी होने लगी है। बताते चलें कि 5 दिनों में 450 से अधिक लोग कोरोना संक्रमित होकर अस्पताल पहुंच चुके हैं। वही 12 दिनों में 9 लोगों की मौत भी कोविड-19 के संक्रमण के कारण हो चुकी है। हर दिन हालात बिगड़ते जा रहे हैं, प्रशासन सख्त है, फिर भी लापरवाही कम नहीं हो रही। अब भी बगैर मास्क के लोग सड़कों पर निकल रहे हैं।

मास्क चेकिंग से ही ट्रैफिक पुलिस का टारगेट हो रहा पूरा: कोरोना काल में ट्रैफिक पुलिस का टारगेट मास्क चेकिंग अभियान से ही पूरा हो जा रहा है। हर दिन तकरीबन एक लाख रुपये जुर्माना पुलिस वसूल रही है। इतना जुर्माना तो आम दिनों में भी पुलिस नहीं वसूल पा रही थी।गौरतलब है कि ट्रैफिक पुलिस को सालाना डेढ़ करोड़ का राजस्व वसूली का टारगेट मिला हुआ है। अब लोगों की लापरवाही के कारण आसानी से ट्रैफिक पुलिस अपने टारगेट को पूरा कर रही है। जिले के विभिन्न थाना क्षेत्र में जितने भी वाहन चालक बगैर मास्क के पकड़े जा रहे हैं, उन सभी से ट्रैफिक पुलिस जुर्माना वसूल रही है।

chat bot
आपका साथी