Dhanbad MP PN Singh को खतरा, पुलिस ने सचेत करते हुए कहा सीसीटीवी कैमरा लगा लीजिए

धनबाद पुलिस ने सांसद पीएन सिंह से कहा है कि अपने घर पर सीसीटीवी कैमरा लगा लें। किसी अनहोनी की स्थिति में अपराधियों को पकड़ने में मदद मिलेगी। दूसरी तरफ सिंह ने कहा है कि 25 साल से एमएलए-एमपी हूं। मेरा किसी से वैर नहीं है।

By MritunjayEdited By: Publish:Fri, 27 Nov 2020 01:24 PM (IST) Updated:Fri, 27 Nov 2020 01:24 PM (IST)
Dhanbad MP PN Singh को खतरा, पुलिस ने सचेत करते हुए कहा सीसीटीवी कैमरा लगा लीजिए
धनबाद पुलिस ने सांसद पीएन सिंह को सुरक्षा कारणों से सचेत किया है।

धनबाद, जेएनएन। BJP MP PN Singh Threat To Life झारखंड प्रदेश भाजपा के पूर्व अध्यक्ष पीएन सिंह की जान को खतरा है। धनबाद पुलिस ने सिंह को सचेत किया है। हालांकि यह नहीं बताया है कि किससे खतरा है। पुलिस ने सिंह से कहा है कि अपने घर पर सीसीटीवी कैमरा लगा लें। किसी अनहोनी की स्थिति में अपराधियों को पकड़ने में मदद मिलेगी। दूसरी तरफ सिंह ने कहा है कि 25 साल से एमएलए, मंत्री, प्रदेश अध्यक्ष और अब धनबाद का सांसद हूं। मेरा किसी से वैर नहीं है। पुलिस को बताना चाहिए कि किससे मुझको खतरा है?

क्या है मामला

तीन दिन पहले धनसार थाना की एक महिला अधिकारी सांसद पीएन सिंह के घर पहुंचीं। उसने सांसद के आवासीय कार्यालय में उपस्थित लोगों से कहा कि यहां सीसीटीवी कैमरा नहीं लगा है। सांसद को बोल कर लगवा लिया जाया। इसके बाद गुरुवार को धनसार थाना प्रभारी ने सांसद को फोन कर सीसीटीवी कैमरा लगवाने को कहा। धनबाद के सांसद पीएन सिंह का घर धनसार थाना क्षेत्र के धनसार में है। हालांकि सांसद के पूछने पर भी थानेदार ने नहीं बताया कि किससे खतरा है?

मेरा किसी से वैर नहींः पीएन सिंह

लोकसभा में धनबाद क्षेत्र का तीसरी बार प्रतिनिधित्व कर रहे सांसद पीएन सिंह ने कहा है कि 1995 में पहली बार विधायक बना। इसके बाद से लगातार विधायक और सांसद हूं। मेरा किसी से वैर नहीं है। पुलिस को बताना चाहिए कि किससे खतरा है? इसके पुलिस ने कभी नहीं बताया कि खतरा है। जहां तक सीसीटीवी कैमरा लगाने का सवाल है तो इससे खतरा टल तो नहीं जाएगा। अपराध से पहले अपराधी भी नहीं पकड़े जाएंगे। हां, अपराध के बाद अपराधी को पहचानने और पकड़ने में जरूर मदद मिल सकती है। 

chat bot
आपका साथी