BJP Dhanbad: कृषि सुधार पर भाजपा ने हर बूथ तक पहुंचाई प्रधानमंत्री के मन की बात, सोशल मीडिया पर लगी तस्वीरों की झड़ी

BJP Dhanbad ग्रामीण जिला स्तर पर निगरानी कर रहे धनबाद के ग्रामीण जिला अध्यक्ष ज्ञान रंजन सिंहा ने बताया कि लगभग सभी बूथों पर कार्यक्रम को आम जनता तक पहुंचाया गया। उन्हें संगठन निर्माण को लेकर कही गई प्रधानमंत्री की बात अच्छी लगी।

By Sagar SinghEdited By: Publish:Sun, 27 Sep 2020 10:42 PM (IST) Updated:Sun, 27 Sep 2020 10:50 PM (IST)
BJP Dhanbad: कृषि सुधार पर भाजपा ने हर बूथ तक पहुंचाई प्रधानमंत्री के मन की बात, सोशल मीडिया पर लगी तस्वीरों की झड़ी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने मन की बात कार्यक्रम में कृषि सुधार के प्रावधानों पर प्रकाश डाला। (फाइल फोटो)

धनबाद, जेएनएन। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने मन की बात कार्यक्रम में रविवार को कृषि सुधार बिल के प्रावधानों के औचित्य पर प्रकाश डाला। देशभर में हो रहे विरोध प्रदर्शनों के बाबत निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार भाजपा ने उनके मन की बात को बूथ स्तर तक पहुंचाने का काम किया। साथ ही यह कार्य किया जा रहा है अथवा नहीं इसकी निगरानी के लिए सभी बूथ स्तर से तस्वीरें भेजने को भी कहा गया है। संगठन पदाधिकारियों ने यह काम किया भी।

मन की बात खत्म होते ही सोशल मीडिया पर बूथ स्तर से मन की बात टीवी व मोबाइल पर देखते कार्यकर्ताओं की तस्वीरो की झड़ी लग गई। वह भी कैप्शन के साथ। निचितपुर टाउनशिप के रंजीत सिंह को महाराष्ट्र के किसानों के सब्जी उत्पाद को खुले बाजार में बेचने के फायदे की बात अच्छी लगी। मैथन की दीपा दास को प्रधानमंत्री का प्राचीन कहानी के जरिए कोरोना काल में बच्चों को घर में टिकाए रहने का आइडिया अच्छा लगा। कहा कि जैसे पहले दादी-नानी कहानियां कह कर बच्चों में महापुरुषों के चरित्र का अनुसरण करने की शिक्षा देती थी, इस प्रथा को फिर से पुनर्जीवित किया जाए।

सिंदरी की रंजना शर्मा को भी यह आईडिया पसंद आया। ग्रामीण जिला स्तर पर निगरानी कर रहे ग्रामीण जिला अध्यक्ष ज्ञान रंजन सिंहा ने बताया कि लगभग सभी बूथों पर कार्यक्रम को आम जनता तक पहुंचाया गया। उन्हें संगठन निर्माण को लेकर कही गई प्रधानमंत्री की बात अच्छी लगी।

chat bot
आपका साथी