खेत की हर मेढ़ पर पौधा लगाने का शुरू हुआ महाअभियान Dhanbad News

कोरोना ने लोगों को पेड़ पौधों की महत्ता बात दिया है। अब केंद्र और राज्य सरकार भी इसकी जरूरत को देखते हुए पौध रोपण का महा अभियान शुरू किया है। इसी कड़ी में शुक्रवार को कृषि विज्ञान केंद्र की ओर से हर मेढ़ पर पेड़ नामक पौधरोपण की शुरुआत की।

By Atul SinghEdited By: Publish:Fri, 16 Jul 2021 04:52 PM (IST) Updated:Fri, 16 Jul 2021 05:59 PM (IST)
खेत की हर मेढ़ पर पौधा लगाने का शुरू हुआ महाअभियान Dhanbad News
कोरोना ने लोगों को पेड़ पौधों की महत्ता बात दिया है। (प्रतीकात्‍मक तस्‍वीर)

जागरण संवाददाता, धनबाद: कोरोना ने लोगों को पेड़ पौधों की महत्ता बात दिया है। अब केंद्र और राज्य सरकार भी इसकी जरूरत को देखते हुए पौध रोपण का महा अभियान शुरू किया है। इसी कड़ी में शुक्रवार को कृषि विज्ञान केंद्र की ओर से हर मेढ़ पर पेड़ नामक पौधरोपण सह जागरूकता कार्यक्रम की शुरुआत की है। यह शुरुआत बलियापुर प्रखंड के शीतलपुर गांव से किया गया। 

शीतलपुर गांव में केंद्र वैज्ञानिक डॉ. आदर्श कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में एक टीम पहुंची थी। यहां खाली खेतों की मेढ़ और जमीन पर पौध ऋण किया गया। डॉ. श्रीवास्तव ने बताया कि भारतीय कृषि अनुशंधान परिषद के 93 वां स्थापन दिवस के मौके पर यह अभियान शुरू किया गया है। इस अभियान के तहत किसानों को अपने खेत की मेढ़ों पर चार प्रकार के पौधे लगाने हैं। इनमें आम, कटहल, पीपल और जामुन के ही पौधे लगाने हैं। इस अभियान को वैन उत्सव का नाम दिया गया है। अभियान के पहले दिन 50 पौधे लगाए गए। उन्होंने बताया कि प्रत्येक दिन कृषि विज्ञान केंद्र की टीम गांव में जाकर किसानों को जागरूक करने के साथ ही उन्हें पौधा लगाने के लिए प्रेरित करेगी। डॉ. श्रीवास्तव के अनुसार धनबाद जैसे जिला में खनन इलाका बहुत ज्यादा है। लगातार पेड़ो की कटाई भी हो रही है। वहीं काफी ग्रामीण इलाका खाली पड़ा हुआ है। यहाँ फलदार पौधा लगाने के लिए काफी जमीन उपलब्ध है। आम, जामुन, पीपल और कटहल ऐसे पौधे है जो अधिक मात्रा में ऑक्सीजन देते हैं।

chat bot
आपका साथी