शारीरिक रूप से बीमार पुलिसकर्मियों को झारखंड पुलिस कल्याणपुर से मिलेगी बड़ी राहत

धनबाद के तकरीबन ढाई दर्जन से अधिक शारीरिक रूप से बीमार पुलिसकर्मियों को झारखंड पुलिस सहायता कल्याण कोष से बड़ी सहायता राशि मिलने की उम्मीद है। ऐसे तो राज्य भर के बीमार पुलिसकर्मियों के लिए अच्छी खबर है।

By Atul SinghEdited By: Publish:Fri, 11 Jun 2021 11:42 AM (IST) Updated:Fri, 11 Jun 2021 11:55 AM (IST)
शारीरिक रूप से बीमार पुलिसकर्मियों को झारखंड पुलिस कल्याणपुर से मिलेगी बड़ी राहत
बीमार पुलिसकर्मियों के लिए अच्छी खबर है। (प्रतीकात्‍मक तस्‍वीर)

धनबाद, जेएनएन : धनबाद के तकरीबन ढाई दर्जन से अधिक शारीरिक रूप से बीमार पुलिसकर्मियों को झारखंड पुलिस सहायता कल्याण कोष से बड़ी सहायता राशि मिलने की उम्मीद है। ऐसे तो राज्य भर के बीमार पुलिसकर्मियों के लिए अच्छी खबर है।

बीमारी में इलाज के दौरान या इलाज एवज में किए गए खर्च की राशि झारखंड पुलिस सहायता कल्याण को से मिल सकेगा। राज्य पुलिस सहायता कल्याण कोष की इस संबंध में 14 जून 2021 को पुलिस मुख्यालय में एक बैठक बुलाया है। बैठक डीजीपी डीजीपी की अध्यक्षता में होनी है जिसमें राज्य के कई आला अधिकारी पुलिस व मेंस एसोसिएशन के पदाधिकारी भी शामिल होंगे। बैठक में राज्य भर से जितने भी आवेदन पुलिस सहायता कल्याण कोष में आए हैं। उस पर सुनवाई होगी। पुलिसकर्मियों की बीमारी तथा उस पर हुए खर्च के आधार पर पुलिसकर्मियों को सहायता राशि मिलेगी। धनबाद में भी तकरीबन ढाई दर्जन से अधिक पुलिस कर्मियों का आवेदन राज्य पुलिस कल्याण कोष से सहायता राशि के लिए पड़ा है उन सभी पर भी सुनवाई होना है। उम्मीद है कि इस बार जिला के दर्जनों बीमार पुलिसकर्मियों को मोटी रकम सहायता राशि के रूप में मिल सकती है। झारखंड पुलिस सहायता कल्याण कोष की बैठक 14 जून को 3:30 बजे पुलिस महानिदेशक व महानिरीक्षक की अध्यक्षता में कान्फ्रेंस हॉल में होना है। बैठक को लेकर दोनों एसोसिएशन के पदाधिकारी भी जरूरतमंद पुलिसकर्मियों की सहायता के लिए आपस में समीक्षा कर रहे हैं।

chat bot
आपका साथी