बंगाल व उत्तर प्रदेश से भी महंगा झारखंड में पेट्रोल-डीजल

धनबाद : झारखंड में डीजल व पेट्रोल बंगाल और उत्तर प्रदेश से भी ज्यादा महंगा है। बंगाल में पेट्रो

By JagranEdited By: Publish:Sun, 23 Sep 2018 08:03 AM (IST) Updated:Sun, 23 Sep 2018 08:03 AM (IST)
बंगाल व उत्तर प्रदेश से भी महंगा झारखंड में पेट्रोल-डीजल
बंगाल व उत्तर प्रदेश से भी महंगा झारखंड में पेट्रोल-डीजल

धनबाद : झारखंड में डीजल व पेट्रोल बंगाल और उत्तर प्रदेश से भी ज्यादा महंगा है। बंगाल में पेट्रोलियम पदार्थ जहा झारखंड से 1.73 रुपये सस्ता है, वहीं उत्तर प्रदेश में झारखंड की तुलना में 5.17 रुपये कम है। इस कारण झारखंड के पेट्रोल पंप संचालक 25 हजार रुपये भाड़ा देकर भी इन्हीं राज्यों से पेट्रोलियम पदार्थ खरीद मंगवा रहे हैं। यदि झारखंड सरकार पेट्रोलियम पदार्थ पर वैट कम कर दे, तो भी सरकार को 35 करोड़ रुपये का फायदा होगा। यह कहना है झारखंड पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन के अशोक सिंह का।

उन्होंने बताया कि 2015 और 2018 में पेट्रोलियम पदार्थो की कीमतों में भारी अंतर आया है। पहले बंगाल और उत्तर प्रदेश से झारखंड में पेट्रोल-डीजल सस्ता था, लेकिन अब नहीं है। फरवरी 2015 और सितंबर 2018 का तुलनात्मक आंकड़ा देते हुए उन्होंने बताया कि 2015 में डीजल पर 7.84 रुपये और पेट्रोल पर 9.77 पैसे वैट लगता था, जो अब क्रमश: 16.6 और 16 रुपये है। बीते तीन सालों में झारखंड सरकार ने पेट्रोल पर 6.23 और डीजल पर 7.02 रुपये अतिरिक्त कर ले रही है। ऐसे में बीते सालों में अब तक डीजल पर 60 फीसद और पेट्रोल पर 43 फीसद वैट का इजाफा हुआ है, जबकि बंगाल और उत्तर प्रदेश में यह 25 से 45 फीसद है।

उन्होंने बताया कि फरवरी 2015 में डीजल बंगाल से 2.84 रुपये और पेट्रोल 8.15 रुपये झारखंड में सस्ता था। इसी प्रकार से उत्तर प्रदेश से 3.61 रुपये व 7.64 रुपये सस्ता था, लेकिन अब झारखंड में यह दोनों पदार्थ तीन से पांच रुपये महंगा है। उन्होंने वैट घटाने की मांग को लेकर आगामी एक अक्टूबर को सांकेतिक हड़ताल की घोषणा की है। यदि सरकार इसके बावजूद भी नहीं मानती तो आंदोलन उग्र होगा।

2.50 रुपये घटाने की मांग : अशोक सिंह ने बताया कि यदि झारखंड सरकार केवल 2.50 रुपये घटा दे, तो काफी फायदा होगा। वर्तमान में झारखंड में एक माह में 1.44 लाख किलो लीटर तेल की खपत हो रही है और अगले महीने तक यह और घटने वाली है। इसका साफ मतलब है कि पेट्रोल पंप संचालक दूसरे राज्यों से पेट्रोलियम पदार्थ झारखंड में मंगा रहे हैं। इधर बंगाल ने भी एक रुपये की और कमी की है।

chat bot
आपका साथी