Jharkhand Politics: पिछले पांच महीने में पेट्रोल-डीजल की कीमत में 42 बार हुई बढ़ोतरी

पेट्राेल और डीजल में बेतहाशा मूल्य बढ़ोतरी के विरोध में कांग्रेसियों ने पेट्रोल पंपों के समक्ष विरोध प्रदर्शन किया। जमकर नारेबाजी हुई। सरकार के विरोध में नारे लगे। कीमतों को जल्द से जल्द वापस लेने की मांग की गई।

By Atul SinghEdited By: Publish:Fri, 11 Jun 2021 02:24 PM (IST) Updated:Fri, 11 Jun 2021 02:24 PM (IST)
Jharkhand Politics: पिछले पांच महीने में पेट्रोल-डीजल की कीमत में 42 बार हुई बढ़ोतरी
कीमतों को जल्द से जल्द वापस लेने की मांग की गई। (प्रतीकात्‍मक तस्‍वीर)

धनबाद, जेएनएन : पेट्राेल और डीजल में बेतहाशा मूल्य बढ़ोतरी के विरोध में कांग्रेसियों ने पेट्रोल पंपों के समक्ष विरोध प्रदर्शन किया। जमकर नारेबाजी हुई। सरकार के विरोध में नारे लगे। कीमतों को जल्द से जल्द वापस लेने की मांग की गई। कार्यकारी अध्यक्ष रविंद्र वर्मा एवं कार्यकारी अध्यक्ष शंकर प्रजापति की अगुवाई में ग्रीन व्यू पेट्रोल के सामने यह प्रदर्शन किया गया।

इसके साथ प्रखंडों में इसी तरह पेट्रोल पंपों पर प्रदर्शन हुआ। झरिया, कतरास, सिंदरी नगर अध्यक्षों की उपस्थिति में ईंधन के मूल्य बढ़ोतरी के विरोध में कांग्रेसियों ने विरोध दर्ज किया। कार्यकारी अध्यक्ष रवींद्र वर्मा एवं शंकर प्रजापति ने कहा कि पिछले 13 महीनों में पेट्रोल की कीमत में 25.72 रुपये और डीजल में 23.93 रुपये की बढ़ोतरी हुई है।

इस वर्ष पिछले पांच महीने में 42 बार यह वृद्धि दर्ज की गई है। यह केंद्र की भाजपा सरकार की लूट उजागर करता है। जनता की परेशानी से किसी को कोई लेना देना नहीं है। भाजपा सरकार की जा रही मनमानी अब बर्दाश्त नहीं जाएगी। सड़क से लेकर सदन तक आंदोलन होगा। पूरे देश में पेट्रोल पंपों के सामने प्रतीकात्मक विरोध प्रदर्शन एवं ईंधन की कीमतों में की गई बढ़ोतरी को तुरंत वापस लेने की मांग करने को लेकर यह प्रदर्शन हो रहा है। सरकार महंगाई पर लगाम लगाने के लिए कदम उठाए।

जिले के सभी प्रखंड, नगर अध्यक्ष एवं कार्यकारी अध्यक्षों ने कोविड-19 नियम का पालन करते हुए अपने-अपने क्षेत्रों में पेट्रोल पंपों के सामने कार्यक्रम आयोजित कर भाजपा सरकार के प्रति विरोध दर्ज किया। मौके पर शमशेर आलम, अभिजीत राज, योगेंद्र सिंह योगी, राजेश्वर सिंह यादव, हुमायूं राजा, दिलीप मिश्रा, राजू दास, संजय महतो, बबलू दास, अशोक लाल, भोलाराम, वीरेंद्र गुप्ता, पप्पू कुमार तिवारी, पिंटू तुरी, कामता पासवान, राहुल राज, सत्यानंद पांडे, अरविंद सैनी, एकराम कुरैशी, दिनेश कुमार मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी