विरोध-प्रदर्शन कर लोगों ने पांच घंटे ठप की ट्रांसपोर्टिग

संस तिसरा नियमित पिट वाटर की आपूर्ति के मांग को लेकर तीसरा अस्पताल कालोनी के लोगों ने बिरसा मुंडा सेना के नेतृत्व में नार्थ तिसरा छह नंबर के पास लगभग पांच घंटे ट्रांसपोर्टिग ठप कर विरोध प्रदर्शन किया।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 30 Nov 2021 06:02 PM (IST) Updated:Tue, 30 Nov 2021 06:02 PM (IST)
विरोध-प्रदर्शन कर लोगों ने पांच घंटे ठप की ट्रांसपोर्टिग
विरोध-प्रदर्शन कर लोगों ने पांच घंटे ठप की ट्रांसपोर्टिग

संस, तिसरा : नियमित पिट वाटर की आपूर्ति के मांग को लेकर तीसरा अस्पताल कालोनी के लोगों ने बिरसा मुंडा सेना के नेतृत्व में नार्थ तिसरा छह नंबर के पास लगभग पांच घंटे ट्रांसपोर्टिंग ठप कर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन कर रहे लोगों ने परियोजना पदाधिकारी पंकज कुमार प्रबंधक डीके माझी से वार्ता की। वार्ता में तय हुआ कि जल्द ही पाइप लाइन को दुरुस्त कर पानी की आपूर्ति क्षेत्र में किया जाएगा। आश्वासन के बाद ग्रामीण शांत हुए। प्रदर्शन के दौरान इलाके में कोयला ढुलाई का कार्य पूरी तरह ठप रहा।

प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे पंकज बाल्मीकि ने बताया कि अस्पताल कालोनी में लगभग 200 घर हैं। हम लोगों को यहां मोहरीबांध आसपास क्षेत्रों में लगभग तीन वर्ष पहले भू धंसान के बाद बसाया गया था। उक्त इलाके पर पानी की कोई व्यवस्था नहीं है। एक बोरहोल है, उससे भी पानी नहीं आ रहा है। सितंबर माह से लगातार परियोजना पदाधिकारी को इसकी जानकारी दी जा रही है, लेकिन प्रबंधन ध्यान नहीं दे रहे थे। मिट्टी पत्थर गिरने से पाइप क्षतिग्रस्त हो गया है। इससे पानी की आपूर्ति नहीं हो रही है। पूर्व में भी प्रबंधन के खिलाफ आंदोलन किया गया था। पर आश्वासन के अलावा कुछ नही मिला, इसलिए मजबूरन यह कदम उठाना पड़ा है। यदि जल्द पानी की व्यवस्था नहीं हुई तो आगे और आंदोलन किया जाएगा जिसकी जवाबदेही यहां के स्थानीय प्रबंधन की होगी। मौके पर पंकज बाल्मीकि, प्रेम प्रसाद, दीपक साव, रवि वाल्मीकि, छोटू कुमार,रवि यादव, अमीर बाउरी, अजय कुमार विनोद यादव, जीतू कुमार, शिव चौधरी, सुषमा देवी, मनोरमा देवी थी। वहीं परियोजना पदाधिकारी पंकज कुमार ने कहा कि कालोनी में पहले से पानी की कोई पाइपलाइन की व्यवस्था नहीं है। एमओसीपी फिल्टर प्लांट पानी गया है, उसी से कई लोगों ने अपनी पाइप को जोड़ दिया है।

chat bot
आपका साथी