वृद्धा व विधवा पेंशन से वंचित आक्रोशित महिलाओं ने अंचल कार्यालय के समक्ष किया प्रदर्शन

भ्रष्टाचार के खिलाफ झरिया की आक्रोशित महिलाओं ने गुरुवार को अंचल कार्यालय के समक्ष हाथों में स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर विरोध प्रदर्शन किया। भ्रष्ट अधिकारी और कर्मचारियों के खिलाफ खूब नारेबाजी की। वर्ष 2019 से स्वीकृत वृद्धा और विधवा पेंशन अभी तक प्रारंभ नहीं हुआ है।

By Atul SinghEdited By: Publish:Thu, 09 Dec 2021 03:58 PM (IST) Updated:Thu, 09 Dec 2021 04:00 PM (IST)
वृद्धा व विधवा पेंशन से वंचित आक्रोशित महिलाओं ने अंचल कार्यालय के समक्ष किया प्रदर्शन
भ्रष्ट अधिकारी और कर्मचारियों के खिलाफ खूब नारेबाजी की। (प्रतीकात्‍मक तस्‍वीर)

जासं, झरिया: भ्रष्टाचार के खिलाफ झरिया की आक्रोशित महिलाओं ने गुरुवार को अंचल कार्यालय के समक्ष हाथों में स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर विरोध प्रदर्शन किया। भ्रष्ट अधिकारी और कर्मचारियों के खिलाफ खूब नारेबाजी की। आंदोलन का नेतृत्व कर रहे पूर्व पार्षद अनूप कुमार साव ने कहा कि वर्ष 2019 से स्वीकृत वृद्धा और विधवा पेंशन अभी तक प्रारंभ नहीं हुआ है। एक साल कई लाभुक विधवा, वृद्धा, विकलांग के बैंक खाते में पेंशन की राशि नहीं पहुंच रही है। अंचल अधिकारी से शिकायत करने के बाद उन्होंने कहा कि पूर्व के अंचल अधिकारी की ओर से बिना जांच पड़ताल किए कई लाभुकों के नाम को डिलीट कर दिया गया था। इसके कारण लाभुकों को पेंशन नहीं मिल रही है। अनूप ने कहा कि अंचल के अधिकारी और कर्मचारियों की इस कार्यशैली से लाभुकों में आक्रोश है।

कुछ अधिकारी और कर्मचारी सरकार की योजना को गरीबों तक पहुंचने नहीं दे रहे हैं। गरीब लोग दर-दर की ठोकरें खाने को विवश हैं। कई ऐसे गरीब, लाचार बेबस हैं जिनका राशन कार्ड नहीं बना है। जिनके राशन कार्ड बने हैं। उस अनाज की कालाबाजारी अधिकारियों कर्मचारियों की मिलीभगत से हो रही है। अंचल कार्यालय के पास प्रदर्शन करने वालों में शांति देवी, पाना देवी, मुनिया देवी, अहिल्या देवी, विमला देवी, गुड्डी देवी, हेमा देवी, गोपाल नाथ गोस्वामी, शांति देवी, शंकर साव, विनोद साव, रवि वर्मा, सीमा देवी, राजू केसरी, नागेश्वर बर्मन, जुगल किशोर साहू, उषा देवी, स्वस्ति देवी मनोरमा देवी आदि थे।

chat bot
आपका साथी