Covid-19 Vaccine: वैक्सीन के लिए रेड क्रॉस सोसाइटी में भारी हंगामा, 2 महिलाओं को आई चोट.... बुलानी पड़ी पुल‍िस

गुरुवार को जिले में एकमात्र टीकाकरण केंद्र रेड क्रॉस सोसाइटी में वैक्सीन के लिए लोगों ने जमकर हंगामा किया। इस दौरान स्वास्थ्य कर्मियों के साथ जमकर बक झक हुई। हीरापुर से आई दो महिला लाभुकों को हल्की चोटें भी आई।

By Atul SinghEdited By: Publish:Thu, 08 Jul 2021 12:35 PM (IST) Updated:Thu, 08 Jul 2021 12:35 PM (IST)
Covid-19 Vaccine: वैक्सीन के लिए रेड क्रॉस सोसाइटी में भारी हंगामा, 2 महिलाओं को आई चोट.... बुलानी पड़ी पुल‍िस
जिले में एकमात्र टीकाकरण केंद्र रेड क्रॉस सोसाइटी में वैक्सीन के लिए लोगों ने जमकर हंगामा किया। (अम‍ित स‍िन्‍हा)

जागरण संवाददाता, धनबाद: गुरुवार को जिले में एकमात्र टीकाकरण केंद्र रेड क्रॉस सोसाइटी में वैक्सीन के लिए लोगों ने जमकर हंगामा किया। इस दौरान स्वास्थ्य कर्मियों के साथ जमकर बक झक हुई। हीरापुर से आई दो महिला लाभुकों को हल्की चोटें भी आई। जिले में वैक्सीन की कमी की वजह से रेड क्रॉस सोसाइटी में मात्र 180 डोज सेट टीकाकरण की तैयारी की गई। लेकिन लगभग 300 की संख्या में लोग सुबह 9 बजे ही पहुंच गए। इसके बाद रेड क्रॉस परिसर में अफरा-तफरी का माहौल हो गया। लोग आपस में ही धक्का-मुक्की करने लगे। मामला बिगड़ता देख स्वास्थ्य विभाग ने इसकी सूचना धनबाद पुलिस को दी। धनबाद थाना की पुलिस दलबल के साथ रेड क्रॉस पहुंची। काफी समझाने बुझाने के बाद किसी तरह लोग समझे। इधर, भारी भीड़ को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग में टीकाकरण केंद्र को रद कर द‍िया।

सुबह 7 बजे ही पहुंचने लगे थे लाभुक

हीरापुर से आई पार्वती देवी ने बताया कि उन्होंने पहला डोज को वैक्सीन का लिया था। वह दूसरा डोज के लिए यहां सुबह 7:00 बजे ही आ गई थी। लेकिन यहां पर काफी भीड़ हो गई और आपस में ही धक्का-मुक्की होने लगी। उन्होंने जिला प्रशासन और स्वास्थ्य के प्रति काफी नाराजगी दिखाई और बताया कि जब टीका नहीं था, तो टीकाकरण केंद्र नहीं खोलना चाहिए था। पार्वती के काफी संख्या में अन्य महिलाओं की भी शिकायत थी। काफी संख्या में पुरुषों के साथ महिलाएं भी यहां पर पहुंच गई थी।

18 प्लस से लेकर 45 प्लस के लोगों की भीड़

अमूमन रेड क्रॉस सोसाइटी में 45 प्लस के ऊपर के लाभुकों को टीका लगाया जाता है। लेकिन आज 18 प्लस के लाभुकों के लिए टीकाकरण केंद्र खोला गया। लेकिन टीका के लिए दोनों ग्रुप के लोग पहुंच गए। लेकिन काफी कम संख्या में वैक्सीन का डोज होने की वजह से परेशानी शुरू हो गई। जिला टीकाकरण पदाधिकारी डॉ विकास राणा ने बताया कि लोगों को समझाने बुझाने का काम किया गया,।लेकिन इसमें सफल नहीं हुए। उन्होंने बताया कि जिले में स्टॉक नहीं है, कुछ ही वैक्सीन बचे थे। इसलिए मात्र एक केंद्र खोले गए लेकिन यहां पर हंगामा हो गया।

chat bot
आपका साथी