झारखंड आंदोलनकारी नेपाल रवानी को लोगों ने क‍िया याद Dhanbad News

बड़की बौआ हीरक रोड स्थित स्व रंगलाल चौक के समीप गुरुवार को झारखंड आंदोलनकारी स्व नेपाल रवानी का 31 वां शहादत दिवस मनाया गया। ग्रामीणों ने उनके तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस दौरान नेपाल रवानी अमर रहे के नारे से इलाका गूंज उठा।

By Atul SinghEdited By: Publish:Thu, 25 Feb 2021 11:15 AM (IST) Updated:Thu, 25 Feb 2021 11:15 AM (IST)
झारखंड आंदोलनकारी नेपाल रवानी को लोगों ने क‍िया याद Dhanbad News
नेपाल रवानी का 31 वां शहादत दिवस मनाया गया। (जागरण)

 निचितपुर, जेएनएन:-- बड़की बौआ हीरक रोड स्थित स्व रंगलाल चौक के समीप गुरुवार को झारखंड आंदोलनकारी स्व नेपाल रवानी का 31 वां शहादत दिवस मनाया गया। ग्रामीणों ने उनके तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस दौरान नेपाल रवानी अमर रहे के नारे से इलाका गूंज उठा।  वक्तओं ने कहा कि नेपाल रवानी झारखंड आंदोलन के नेता थे। वे झारखंड आंदोलन में बढ़ चढ़ कर भाग लेते थे। उनके शहादत को कभी भुलाया नहीं जा सकता है। 

इस मौके पर गणेश रवानी, दशरथ कुम्हार , दयानंद महतो , संतोष रवानी , कमल रवानी , खगेंद्र रवानी , राजू रवानी , दशरथ कुम्हार, विनोद रवानी, गुड्डू रवानी, गोपाल रवानी, अजय रवानी, रुपलाल रवानी, महेंद्र सिंह, टहलु रवानी आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी