Dhanbad: महाष्‍टमी में पुटकी, मुनीडीह व करकेंद में बही भक्‍ति की बहार

पुटकी मुनीडीह करकेंद व आसपास में दुर्गा पूजा के महाअष्टमी की पूजा के साथ पूरा क्षेत्र भक्ति के रस में भाव विभोर हो गया हैं। काली दा व उनकी टीम द्वारा सानिध्य में प्रत्येक दिन वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ पूजा चल रही हैं।

By Atul SinghEdited By: Publish:Wed, 13 Oct 2021 11:51 AM (IST) Updated:Wed, 13 Oct 2021 05:27 PM (IST)
Dhanbad: महाष्‍टमी में  पुटकी, मुनीडीह व करकेंद में बही भक्‍ति की बहार
काली दा व उनकी टीम द्वारा सानिध्य में प्रत्येक दिन वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ पूजा चल रही हैं। (जागरण)

संस, पुटकी : पुटकी, मुनीडीह, करकेंद व आसपास में दुर्गा पूजा के महाअष्टमी की पूजा के साथ पूरा क्षेत्र भक्ति के रस में भाव विभोर हो गया हैं। पुटकी दुर्गा पूजा सम्पन्न करा रहे मुख्य पुरोहित गोल्ड मेडलिस्ट पश्चिम बंगाल के राज्यपाल महामहिम धनकड़ द्वारा सम्मानित आचार्य असीम चक्रवर्ती उर्फ काली दा व उनकी टीम द्वारा सानिध्य में प्रत्येक दिन वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ पूजा चल रही हैं।

वहीं इसी प्रकार पुटकी श्रीनगर में महिला समिति, मुनीडीह के गोपीनाथडीह, बालूडीह, सियालगुदरी, लालपुर फुटाहा, करकेन्द बाजार, न्यू मेरिन, भागाबान्ध, साउथ बलिहाहरी, बरारी कोक आदि सभी दुर्गा पंडालों में श्रद्धालु भक्तो का रेला हैं। वहीं सभी पूजा समितियां कोरोना गाइडलाइंस का अनुपालन कर पूजा को संपन्न कराने में जुटे है।पुटकी में दुर्गा पूजा एवं व्यवस्था में अरविंद सिंह,अक्षयबर प्रसाद,शिवनंदन पासवान, राखाल बाउरी, रामचंद्र पासवान, मान्धाता सिंह, रामप्रताप शर्मा, केदार वर्णवाल, प्रह्लाद गौड़, बापी पालित, मुन्ना सिंह आदि।

chat bot
आपका साथी