गोमो रेल नगरी में जर्जर सड़क आवास पानी को लेकर नेताओं ने प्रदर्शन क‍िया

2 सूत्री मांगों को बिभिन्न डिपो के पदाधिकारी व कर्मी गुरुवार को सैकड़ो की संख्या में कर्मी स्थानीय यूनियन कार्यालय से जुलुश निकाल कर सहायक मंडल अभियंता कार्यालय पहुंच कर प्रदर्शन किया। जिसका मुख्य अतिथि इसीआरकेयू के केंद्रीय अध्यक्ष डीके पांडेय थे।

By Atul SinghEdited By: Publish:Thu, 23 Sep 2021 05:51 PM (IST) Updated:Thu, 23 Sep 2021 05:51 PM (IST)
गोमो रेल नगरी में जर्जर सड़क आवास पानी को लेकर नेताओं ने प्रदर्शन क‍िया
जुलुश निकाल कर सहायक मंडल अभियंता कार्यालय पहुंच कर प्रदर्शन किया।

संवाद सहयोगी, गोमो बाजार: रेल नगरी में जर्जर सड़क आवास पानी समेत बिभिन्न समस्याओं को लेकर ईस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन के बैनर तले 12 सूत्री मांगों को बिभिन्न डिपो के पदाधिकारी व कर्मी गुरुवार को सैकड़ो की संख्या में कर्मी स्थानीय यूनियन कार्यालय से जुलुश निकाल कर सहायक मंडल अभियंता कार्यालय पहुंच कर प्रदर्शन किया। जिसका मुख्य अतिथि इसीआरकेयू के केंद्रीय अध्यक्ष डीके पांडेय थे।

उन्होंने रेल कर्मियों तथा रेल कॉलोनियों से सबंधित समस्या सहायक मंडल अभियंता नितिन मंगवाल को पत्र देकर तत्काल समस्या को निदान करने की मांग किया।हालांकि प्रदर्शन कर रहे यूनियन के पदाधिकारियों को भरोसा दिया कि जर्जर सड़क सप्लाई पानी रेल आवास को तत्काल मरम्मत कराने का भरोसा दिया गया।वंही कर्मियों की समस्याओं को भो वरीय पदाधिकारियों के समक्ष रखने का बात कहा गया।

यूनियन के केंद्रीय अध्यक्ष डीके पांडेय ने कहा कि बंचिंग का लाभ नही मिलना केंद्र पुर्नगठन का लाभ और उसके एरियर के भुगतान को लंबित रखा जाना ट्रैकमैन कर्मियों की छोटे छोटे चूक पर सीधे वेतन बृद्धि रोकने का दंड अधिरोपित कर दिया जाता है।जीडीसीई परीक्षा प्रक्रिया पूरी नही समेत कई मांग रखा गया। मौके पर बी के झा बबन राम प्रभु लाल चंदन शुक्ला एके भगत आरबी चौधरी रूपेश कुमार राज कुमार विश्वास पीके सिन्हा रॉबर्ट कच्छप शैलेन्द्र कुमार बीसी मंडल डी घोष मनोज कुमार संतोष कुमार रामु कुमार पंकज दास नीरज कुमार एके तिवारी समेत कई लोग थे।

chat bot
आपका साथी