पानी के लिए ईस्ट बसुरिया के लोगों ने किया प्रदर्शन

संवाद सहयोगी निचितपुर जल संकट से जूझ रहे ईस्ट बसुरिया कोल डंप कॉलोनी के लोगों ने श्

By JagranEdited By: Publish:Sat, 10 Apr 2021 05:20 PM (IST) Updated:Sat, 10 Apr 2021 05:20 PM (IST)
पानी के लिए ईस्ट बसुरिया के लोगों ने किया प्रदर्शन
पानी के लिए ईस्ट बसुरिया के लोगों ने किया प्रदर्शन

संवाद सहयोगी, निचितपुर: जल संकट से जूझ रहे ईस्ट बसुरिया कोल डंप कॉलोनी के लोगों ने शनिवार को कॉलोनी स्थित पंप हाउस के समीप प्रदर्शन किया। लोगों ने प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी किया। प्रदर्शनकारी प्रबंधन से शीघ्र पानी की समस्या से निजात दिलाने की मांग कर रहे थे। उनलोगों ने कहा कि यहां लगे एक पंप बोर होल के नीचे चला गया है,प्रबंधन द्वारा पंप को निकालने की दिशा में पहल नहीं की जा रही है। इसकी वजह से करीब एक सप्ताह से जलापूर्ति ठप है। इससे लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कुछ लोग पानी खरीद कर, तो कुछ लोग इधर-उधर से पानी की व्यवस्था कर काम चला रहे हैं। पानी की समस्या को दूर कराने में प्रबंधन विफल साबित हो रहा है। उनलोगों ने कहा कि प्रबंधन से पानी की समस्या से निजात दिलाने को लेकर मांग की जा चुकी है लेकिन इसका कोई लाभ नहीं मिला। यहां पानी की समस्या जस की तस है। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर प्रबंधन यहां के लोगों की मांग पर शीघ्र पहल नहीं करता है तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। पानी के लिए लोगों को कई किलोमीटर तक भटकना पड़ रहा है।

विद्यानाथ झा, आरके ठाकुर, कंचन सिंह, राज कुमार कुर्मी, दुलाल बाउरी, मो मुख्तार, मंसूर अंसारी, रमेश भुइयां, परमेश्वर कुमार आदि शामिल थे।

---------------------

पानी की समस्या को दूर करने की दिशा में पहल किया जा रहा है। फिलहाल टैंकर से पानी की आपूर्ति की जायेगी।

उमंग ठक्कर, उप प्रबंधक कार्मिक व प्रशासन कुसुंडा क्षेत्रीय

chat bot
आपका साथी