Dhanbad: केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा से मिल टुंडी में एकल विद्यालय की मांग की

शनिवार को जदयू प्रदेश महासचिव संयुक्त फोर्स के प्रधान संजय दीप नारायण सिंह ने रांची आवास में केंद्रीय जनजातीय विकास मंत्री और पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा से मुलाकात की इस अवसर पर विभिन्न सामाजिक मुद्दों पर बात हुई इसमें प्रमुख तौर पर टुंडी विस में आदिवासी कल्याण पर चर्चा हुई।

By Atul SinghEdited By: Publish:Sat, 04 Dec 2021 04:21 PM (IST) Updated:Sat, 04 Dec 2021 04:21 PM (IST)
Dhanbad: केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा से मिल टुंडी में एकल विद्यालय की मांग की
जदयू प्रदेश महासचिव संयुक्त पूर्व प्रधान संयोजक अर्जुन मुंडा से मुलाकात की।

जागरण संवाददाता, धनबाद: शनिवार को जदयू प्रदेश महासचिव सह यूथ फोर्स के प्रधान संयोजक दीप नारायण सिंह ने रांची आवास में केंद्रीय जनजातीय विकास मंत्री और पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा से मुलाकात की। इस अवसर पर विभिन्न सामाजिक मुद्दों पर बात हुई। इसमें प्रमुख तौर पर टुंडी विधानसभा क्षेत्र के आदिवासी भाइयों के शैक्षणिक, आर्थिक एवं सामाजिक विकास पर चर्चा हुई। छीप नारायण ने कहा कि टुंडी इलाका अभी भी शैक्षणिक मामले में अन्य प्रखंड की तुलना में पीछे है।

धीरे-धीरे यहां के लोग जागरूक हो रहे हैं। सिंह ने कहा कि टुंडी में आदिवासी भाइयों की अच्छी संख्या है। इसके बावजूद भी आदिवासियों के लिए अच्छी शिक्षा व्यवस्था न होना चिंता का विषय है। स्थानीय विधायक भी इस मामले में नाकाम साबित हुए हैं। एकल विद्यालय होने से आदिवासियों को अच्छी शिक्षा मिलेगी। इसलिए प्राथमिकता के आधार पर एकल विद्यालय की स्थापना की जाए। एकल विद्यालय होने से बच्चे शिक्षा के साथ संस्कार भी सीखेंगे। इस इलाके में एक एकल विद्यालय की बेहद दरकार है। इस पर केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा बढ़िया मांग है। सार्थक पहल के साथ एक लिखित रिपोर्ट देने की बात कही। इस पहल की गजेंद्र बिहारी, दीपक महतो, सूर्य देव मिश्रा, सपन दुबे, अभिषेक सिन्हा, सदैव रवानी, अहसान लायन, मो छोटू आदि की सराहना की।

chat bot
आपका साथी