PM Narendra Modi Speech: प्रधानमंत्री ने लॉकडाउन को बताया अंतिम विकल्प, संबोधन सुनने के लिए टीवी पर चिपके रहे धनबाद के लोग

PM Narendra Modi Speech कोरोना महामारी के बढ़ते मामले के बीच के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार की रात 8 45 बजे राष्ट्र को संबोधित किया। उनका संबोधन सुनने के लिए धनबाद के लोग टीपी पर चिपके रहे। लोग उम्मीद कर रहे थे कि प्रधानमंत्री कोई बड़ी घोषणा करेंगे।

By MritunjayEdited By: Publish:Tue, 20 Apr 2021 09:19 PM (IST) Updated:Tue, 20 Apr 2021 09:59 PM (IST)
PM Narendra Modi Speech: प्रधानमंत्री ने लॉकडाउन को बताया अंतिम विकल्प, संबोधन सुनने के लिए टीवी पर चिपके रहे धनबाद के लोग
भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ( फोटो एएनआइ)

धनबाद, जेएनएन। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार की रात 8: 45 बजे राष्ट्र को संबोधित किया। धनबाद के लोगों को जैसे ही यह जानकारी मिली कि प्रधानमंत्री थोड़ी ही देर में राष्ट्र को संबोधित करेंगे लोग सावधान की मुद्रा में आ गए। अपने-अपने घरों में लोग टीवी को खोलकर उसके सामने बैठ गए। लोगों को लग रहा था कि प्रधानमंत्री कोई बड़ी घोषणा करेंगे। लोग फिर से राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन को लेकर चिंतित थे। प्रधानमंत्री ने कोरोना महामारी से लड़ने के लिए लोगों की हौसलाअजाई की। लेकिन लॉकडाउन जैसी कोई बात नहीं की। उन्होंने तो राज्यों को लॉकडाउन को अंतिम विकल्प के रूप में अपनाने की सलाह दी। मंगलवार को ही झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राज्य में 22 अप्रैल से 29 अप्रैल तक लॉकडाउन लगाने की घोषणा की थी। प्रधानमंत्री के संबोधन के बाद धनबाद के लोगों ने राहत की सांस ली। चलो, देश में अब राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन की संभावना नहीं है। 

Addressing the nation on the COVID-19 situation. https://t.co/rmIUo0gkbm" rel="nofollow— Narendra Modi (@narendramodi) April 20, 2021

प्रधानमंत्री का संबोधन सुनने के लिए महिलाओं और बच्चों में दिखा खासा उत्साह

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संबोधन सुनने के लिए महिलाओं और बच्चों में खासा उत्साह दिखा। धनबाद के घरों में सब टीवी के सामने बैठे रहे। प्रधानमंत्री ने कोरोना की चुनाैती से निपटने के लिए अनुशासन पर जोर दिया। इसके लिए युवाओं से अपील की।

संबोधन शुरू होते ही इंटरनेट मीडिया पर सक्रिय हो गए झारखंड भाजपा के बड़े नेता

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जैसे ही टीवी पर राष्ट्र के नाम संबोधन शुरू हुआ झारखंड भाजपा के बड़े नेता सक्रिय हो गए। झारखंड में ऑक्सीजन का संकट चल रहा है। इसके लिए भाजपा झारखंड की हेमंत सरकार को जिम्मेवार ठहरा रही है। प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में देश में आक्सीजन के संकट को दूर करने के लिए उठाए जा रहे कदमों की जानकारी दी। झारखंड विधानसभा में भाजपा विधायक दल के नेता पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने ऑक्सीजन पर प्रधानमंत्री की बातों को उठाते हुए ट्विटर पर ट्वीट किया।

ऑक्सीजन प्रॉडक्शन और सप्लाई को बढ़ाने के लिए भी कई स्तरों पर उपाय किए जा रहे हैं।

राज्यों में नए ऑक्सीजन प्लांट्स हों, एक लाख नए सिलेंडर पहुंचाने हों, औद्योगिक इकाइयों में इस्तेमाल हो रही ऑक्सीजन का मेडिकल इस्तेमाल हो, ऑक्सीजन रेल हो, हर प्रयास किया जा रहा है: @narendramodi जी। — Babulal Marandi (@yourBabulal) April 20, 2021

पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने प्रधानमंत्री के संबोधन को इंटरनेट मीडिया पर की शेयर

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवर दास भी प्रधानमंत्री के संबोधन के दाैरान सक्रिय रहे। वह लगातार प्रधानमंत्री के संबोधन को इंटरनेट मीडिया पर साझा कर रहे थे।

chat bot
आपका साथी