Sarv Dharm Prarthana: कोयलांचल और संताल को कोटी कोटी वंदन, कोरोना काल में अपनों से बिछड़े की याद में रच दिया इतिहास

Sarv Dharm Prarthana दैनिक जागरण की तरफ से आयोजित सर्व धर्म प्रार्थना में सैकड़ों संस्थाओं और हजारों प्रमुख हस्तियों ने भाग लिया। आम लोगों की भागीदारी भी अविस्मरणीय रही। धनबाद-बोकारो से लेकर देवघर-दुमका तक हर जगह एक तरह का उत्साह देखने को मिला।

By MritunjayEdited By: Publish:Mon, 14 Jun 2021 05:41 PM (IST) Updated:Mon, 14 Jun 2021 05:41 PM (IST)
Sarv Dharm Prarthana: कोयलांचल और संताल को कोटी कोटी वंदन, कोरोना काल में अपनों से बिछड़े की याद में रच दिया इतिहास
प्रार्थना सभा भाग लेते देवघर स्थित रामकृष्ण मिशन के महाराजगण ( फोटो जागरण )।

धनबाद/ देवघर, जेएनएन। झारखंड उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल के धनबाद, बोकारो, गिरिडीह और संताल परगना प्रमंडल के देवघर, जामताड़ा, दुमका, गोड्डा, पाकुड़ और साहिबगंज में सोमवार को जो कुछ हुआ वह ऐतिहासिक था। इससे पहले किसी मुद्दे पर शायद ही हर धर्म और मत के लोगों का उत्साह और एकजुटता देखने को मिला हो। दैनिक जागरण की तरफ से आयोजित सर्व धर्म प्रार्थना में सैकड़ों संस्थाओं और हजारों प्रमुख हस्तियों ने भाग लिया। आम लोगों की भागीदारी भी अविस्मरणीय रही। द्वाश ज्योतिर्लिंग में एक बाबा बैद्यनाथ के दरबार में सर्व धर्म प्रार्थना सभा का आगाज बाबा मंदिर में प्रात:कालीन पूजा के समय विशेष पूजा से हुआ। विश्व कल्याण, कोरोना से विश्व शांति, कोरोना से अब भी पीड़ित लोगों स्वास्थ्य कामना को लेकर विशेष अनुष्ठान हुआ। जागरण की ओर से विशेष पूजा का आयोजन हुआ। अनुष्ठान सुबह प्रातःकालीन पूजा के वक्त हुआ। पंडित उमा चरण झा ने अनुष्ठान कराया। पंडित दीनानाथ नरोने ने अनुष्ठान का संकल्प लिया। सुमन झा ने बाबा की विशेष पूजा की धर्म रक्षिणी के अध्यक्ष डाक्टर सुरेश भारद्वाज ने पूरे आयोजन का नेतृत्व किया।

रामकृष्ण मिशन विद्यापीठ के महाराजगण ने दी श्रद्धांजलि

प्राचार्य स्वामी दिव्यसुधानन्द जी महाराज,अन्य वरिष्ठ सन्यासी और ब्रह्मचारी महाराजगण, आवासीय शिक्षक व कर्मचारी वृन्द ने समवेत स्वर में सामूहिक प्रार्थना किया। श्रीश्री अनुकूल चंद्र ठाकुर सत्संग आश्रम में विशेष प्रार्थना किया गया। मुख्य आयोजन नगर निगम के सभागार में हुआ। सर्व धर्म प्रार्थना सभा का आरंभ मंगलाचरण से हुआ। आचार्य उमाचरण झा, संजय झा और देवनारायण फलाहारी ने समवेत किया। जैन धर्म की ओर से झारखंड धार्मिक न्यास बोर्ड के अध्यक्ष ताराचंद जैन ने प्रार्थना किया। मौलाना रूस्तम साहब ने अल्लाह से दुआ किया। तो फादर प्रशांत ने प्रार्थना की। नगर निगम में आयोजित मुख्य समारोह का आयोजन गूगल मीट पर लाइव हो रहा था। एक हजार से अधिक लोगों को जोड़ने वाला यह प्लेटफार्म था। इसमें सभी मुख्य स्थल से लोग लाइव थे। बहुत ही विहंगम दृश्य था जब सभी प्रार्थना सभा को लाइव देख रहे थे और अपनी भावनों को जोड़ रहे थे। आयोजन में सवा लाख से अधिक लोग फेसबुक पर लाइव थे। पूरे आयोजन की आभा देश से बाहर विदेश तक भी जा चुकी थी। सत्संग आश्रम से जुड़े लाखों अनुयायियों ने अपने अपने घर पर प्रार्थना किया।

झारखंड के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री भी हुए शरीक

घड़ी की सूई जैसे ही 11 पर गई पूरा शहर से लेकर कस्बा ठहर गया। शहर का टावर चौक दो मिनट के लिए रूक गया। टावर चौक पर प्रार्थना हुई। सामने गांधी जी की प्रतिमा के समक्ष दो मिनट का मौन रखा गया। दुकानदार अपनी दुकानदारी छोड़कर बाहर आकर खड़े हो गए। हिन्दी विद्यापीठ, आइओसीएल, प्रशासनिक महकमा, सारे सामाजिक संगठन जुड़े थे। अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री हफीजुल हसन अपने समर्थकों के साथ मधुपुर स्थित अपने आवासीय परिसर से शरीक हुए। नगर निगम में नगर आयुक्त शैलेंद्र कुमार लाल, एसडीओ दिनेश कुमार यादव, आइएएस प्रशिक्षु अनिकेत सचान थे। लाइव कार्यक्रम का संचालन जागरण के ब्यूरो चीफ आरसी सिन्हा ने किया। रोटरी क्लब, लायंस क्लब, इनर व्हील, बिल्डर एसोसियेशन, संताल परगना चैंबर आफ कामर्स, बैद्यनाथ चैंबर आफ कामर्स, जिला खेल प्राधिकरण, क्रिकिट एसोसियेशन, गायत्री परिवार, मेधा डेयरी, सभी प्रखंड के सभागार में आयोजन हुआ। अनुमंडल पदाधिकारी मधुपुर भी जुड़े थे।

दिवंगतों की याद में ठहर गया पूरा गिरिडीह

Giridih कोरेाना संक्रमण के कारण दिवंगत हुए लोगों की याद में दैनिक जागरण के आह्वान पर सोमवार की सुबह ठीक 11 बजे पूरा गिरिडीह दो मिनट के लिए ठहर सा गया। जो जहां था, उसने वहीं खड़े होकर दिवंगतों की याद में दो मिनट का मौन धारण कर श्रद्धांजलि दी। दिवंगतों के लिए मंदिरों में पूजा हुई तो मस्जिदों, गुरूद्वारे व गिरिजा घरों में दुआएं मांगी गई। दिवंगतों की याद में जगह-जगह पौधे लगाए गए। लोगों ने दिल खोलकर दैनिक जागरण की इस मुहिम को अपना समर्थन दिया। भाजपा विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी, कोडरमा की सांसद अन्नपूर्णा देवी, गिरिडीह के विधायक सुदिव्य कुमार सोनू, बगोदर के पूर्व विधायक नागेंद्र महतो आदि भी जागरण के इस अभियान में जुड़े। समाहरणालय परिसर में आयोजित सर्व धर्म सभा में पूरा जिला प्रशासन शरीक हुआ। उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा के नेतृत्व में समाहरणालय के एक-एक अधिकारी व कर्मी सर्व धर्म सभा में शरीक हुए। शहर के जेपी चौक पर आयोजित सर्व धर्म सभा में प्रभारी मेयर प्रकाश सेठ समेत विभिन्न राजनीतिक एवं सामाजिक संगठनों के लोग शरीक हुए। जिले के सभी चारों अनुमंडल एवं 13 प्रखंड मुख्यालयों पर सर्व धर्म सभा का आयोजन किया गया। अनुमंडल कार्यालयों पर एसडीओ व एसडीपीओ एवं प्रखंड मुख्यालयों पर बीडीओ, सीओ, थानेदार व गणमान्य लोगों ने भाग लिया। डुमरी, खोरीमहुआ एवं बगोदर-सरिया अनुमंडल कार्यालयों के अलावा गांडेय, बेंगाबाद, जमुआ, तिसरी, गावां, राजधनवार, देवरी, सरिया, बगोदर, डुमरी एवं पीरटांड़ प्रखंड कार्यालयों पर यह आयोजन हुआ। इसके अलावा जगह-जगह लोगों ने जागरण के आह्वान पर अपने संस्थानों एवं घरों में दो मिनट का मौन रखकर दिवंगतों को श्रद्धांजलि दी।

शहर से लेकर गांव तक हुई प्रार्थना सभा

Pakur कोरेाना संक्रमण के कारण दिवंगत हुए लोगों की याद में सोमवार को दैनिक जागरण के आह्वान पर सुबह के 11 बजे पूरा पाकुड़ दो मिनट के लिए ठहर सा गया। जो जहां था, उसने वहीं खड़े होकर दिवंगतों की याद में दो मिनट का मौन धारण कर दिवंगत के आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। मंदिरों में पूजा हुई तो मस्जिदों, गुरुद्वारे व गिरिजा घरों में दुआएं मांगी गई। दिवंगतों की याद में जगह-जगह पौधे लगाए गए। लोगों ने दैनिक जागरण की इस मुहिम खूब सराहना की। जागरण की ओर से जिला स्टेडियम में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें सभी धर्मों के धर्मगुरुओं व प्रतिनिधियों ने दिवंगत हुए लोगों को माैन धारण कर श्रद्धांजलि दी। उपायुक्त कुलदीप चौधरी के नेतृत्व में कलेक्ट्रिएट सभागार में प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। जिसमें जिले के सभी अधिकारी व कर्मचारी शामिल हुए। वहीं जिले के सभी प्रखंड कार्यालय में प्रार्थना सभा का आयोजन कर दिवंगत लोगों को श्रद्धांजलि दी गई। दूसरी ओर झारखंड लाइवलीहुड प्रमोशन सोसायटी की ओर से जिला कार्यालय सहित सभी प्रखंड कार्यालय में प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। जिला कार्यालय में कार्यक्रम का नेतृत्व जिला समन्वयक प्रवीण कुमार मिश्र ने की। पुलिस मेंस एसोसिएशन कार्यालय में भी प्रार्थना सभा आयोजित कर श्रद्धांजलि दी गई। इसके अलावे जिले के सभी प्रखंड के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भी सर्वधम प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। इसके अलावे लोगों ने अपने अपने घरों में भी दो मिनट का मौन रख दिवंगत को श्रद्धांजलि दी।

chat bot
आपका साथी