लोग लॉकडाउन की उड़ा रहे धज्‍ज‍ियां; हांंफ रहा प्रशासन Dhanbad News

राज्य सरकार द्वारा लगाये गए लाॅकडाउन का जिला के अन्तिम सीमा क्षेत्र में उड़ रही है धज्जीयाँ। लोहपिट्टी से बोकारो जिला क्षेत्र के दुगदा जाने वाली सड़क पर कोई बेरिगेटिंग नहीं लगाया गया है और ना पुलिस प्रशासन दी गयी है।

By Atul SinghEdited By: Publish:Tue, 18 May 2021 01:56 PM (IST) Updated:Tue, 18 May 2021 03:19 PM (IST)
लोग लॉकडाउन की उड़ा रहे धज्‍ज‍ियां; हांंफ रहा प्रशासन  Dhanbad News
राज्य सरकार द्वारा लगाये गए लाॅकडाउन का जिला के अन्तिम सीमा क्षेत्र में उड़ रही है धज्‍ज‍ियां। (जागरण)

 महुदा, जेएनएन : राज्य सरकार द्वारा लगाये गए लाॅकडाउन का जिला के अन्तिम सीमा क्षेत्र में उड़ रही है धज्‍ज‍ियां। लोहपिट्टी से बोकारो जिला क्षेत्र के दुगदा जाने वाली सड़क पर कोई बेरिगेटिंग नहीं लगाया गया है और ना पुलिस प्रशासन दी गयी है।

सिर्फ ग्राम रक्षा दल के भरोसे ही यहाँ का देखरेख होता है। कभी कभार ही पुलिस प्रशासन यहाँ रहती है। यहाँ रोक टोक करने वाला कोई नहीं है। कोई भी व्यक्ति जमुनिया पुल पार करके धनबाद या बोकारो जा सकते है। वहीं धनबाद के मुख्य मार्ग अंतिम सीमा तेलमोचो ब्रीज के पास महुदा पुलिस द्वारा वाहनों का कड़ाई से जाँच पड़ताल कर रही है।

कोरोना के कारण मुख्य मार्ग में बहुत कम ही वाहन आ जा रहे है। छोटे हो या बड़े वाहन जो भी धनबाद बोकारो की और से आती है सभी वाहनों का कागजात एवं ई-पास जाँच किया जा रहा है।महुदा : वहीं धनबाद बोकारो मुख्य मार्ग में स्थित महुदा थाना के समीप धनबाद ट्रैफिक पुलिस के संयुक्त रूप से सहयोग से वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया।

सड़क सुरक्षा सप्ताह अभियान के दौरान मुख्य मार्ग से गुजर रही सभी वाहनों से ई-पास की दिखाने को कहा गया। ई-पास वाले वाहनों को जाने की अनुमति दी जा रही थी। जाँच अभियान का नेतृत्व कर रहे महुदा थाना के प्रशिक्षु एसआई संजय मुंडा के निर्देश पर कड़ाई से जाँच पड़ताल किया जा रहा था। साथ ही बिना ई-पास के चलने वाले वाहनो को हिदायत देकर वापस भी भेज दिया जा रहा था। साथ ही बिना हेलमेट ओर मास्क के चलने वालों पर पुलिस ने कड़ी फटकार लगाई। एवं कई वाहनों का चालान भी काटा गया।

chat bot
आपका साथी