Dhanbad Durga Puja 2021: पूजा पंडालों में नहीं हो रहा है शारीरिक दूरी का पालन, मास्क भी नहीं पहन रहे लोग

दुर्गा पूजा के अष्टमी को लेकर माहौल भक्तिमय बना हुआ है। दोपहर बाद पूजा पंडालों पर भीड़ जुटने लगी है। एशिया की सबसे बड़ी श्रमिक नगरी में शुमार भूली में पूजा पंडालों में भीड़ हो रही है। लेकिन पंडालों में कॉविड निर्देशों का पालन नहीं हो पा रहा है।

By Atul SinghEdited By: Publish:Wed, 13 Oct 2021 05:02 PM (IST) Updated:Wed, 13 Oct 2021 05:02 PM (IST)
Dhanbad Durga Puja 2021:  पूजा पंडालों में नहीं हो रहा है शारीरिक दूरी का पालन, मास्क भी नहीं पहन रहे लोग
दुर्गा पूजा के अष्टमी को लेकर माहौल भक्तिमय बना हुआ है। दोपहर बाद पूजा पंडालों पर भीड़ जुटने लगी है।

जागरण संवाददाता, धनबाद:  दुर्गा पूजा के अष्टमी को लेकर माहौल भक्तिमय बना हुआ है। दोपहर बाद पूजा पंडालों पर भीड़ जुटने लगी है। एशिया की सबसे बड़ी श्रमिक नगरी में शुमार भूली में पूजा पंडालों में भीड़ हो रही है। लेकिन पंडालों में कॉविड निर्देशों का पालन नहीं हो पा रहा है। पूजा के लिए काफी संख्या में एक बार में श्रद्धालुओं को मंडप के अंदर भेजा जा रहा है। भारी भीड़ के बीच श्रद्धालु पूजा कर रहे हैं। वही बिना मास्क के 90 फीसदी से ज्यादा लोग पंडालों में आ रहे हैं। इसे देखते हुए भूली ओपी की पुलिस विभिन्न पूजा पंडालों अभियान चलाकर लोगों को शारीरिक दूरी पालन करने की अपील कर रही है। भूली में ए,बी, सी, डी ब्लॉक और झारखंड में पूजा पंडाल बनाए गए हैं।

ए और बी ब्लॉक में भारी भीड़

सबसे ज्यादा भूली ए और बी ब्लॉक में हो रहे हैं। यहां पर लोग बिना मास्क के लोग पंडालों में घूम रहे हैं। सबसे ज्यादा भीड़ अष्टमी को लेकर महिलाओं की है। पूजा कमेटी की ओर से बार-बार अपील करने के बावजूद भीड़ कम नहीं हो रही है। दोनों जगह पर गेट खोल कर पूजा कराया गया। वही इन दोनों जगहों पर पुलिस की भी तैनाती की गई है। यहां पर महिला और पुरुषों को अलग-अलग कतार में आने की व्यवस्था की गई है। पुलिस भी इसी रास्ते लोगों को आने की अपील कर रही है।

पूजा के बाद बढ़ सकता है संक्रमण का मामला

इधर से अधिकारियों की माने तो यदि लोग शारीरिक दूरी का पालन नहीं करते हैं और मास्क का प्रयोग नहीं करते हैं। तो कोरोना का संक्रमण जिले में बढ़ सकता है। इसी को देखते हुए जिला प्रशासन सभी पंडालों में पूजा कमेटियों को लोगों को मास्क पहनने की अपील करने को कहा है। जिला प्रशासन भी अपने स्तर से लोगों को जागरूक कर रहा है। रेलवे स्टेशन पर आने वाले यात्रियों की कोरोना जांच की जा रही है।

chat bot
आपका साथी