तस्वीरों से जानिये कार्तिक पूर्णिमा में धनबाद के लोगों का जोश, ठंड पर भारी पड़ी आस्था, जमकर किया स्नान-दान

कार्तिक पूर्णिमा पर लोग सुबह से ही पवित्र नदियों में आस्था की डुबकी लगा रहें है। इस मौके पर कई धार्मिक स्थानों व मंदिरों में पूजा का आयोजन और अनुष्ठान किए गए हैं।स्नान-दान की पूर्णिमा पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु पूजा-अर्चना कर भगवान विष्णु से सुख-समृद्धि की

By Atul SinghEdited By: Publish:Mon, 30 Nov 2020 09:21 AM (IST) Updated:Mon, 30 Nov 2020 10:57 AM (IST)
तस्वीरों से जानिये कार्तिक पूर्णिमा में धनबाद के लोगों का जोश, ठंड पर भारी पड़ी आस्था, जमकर किया स्नान-दान
कार्तिक पूर्णिमा पर लोग सुबह से ही पवित्र नदियों में आस्था की डुबकी लगा रहें

जासं, धनबादः कार्तिक पूर्णिमा पर लोग सुबह से ही पवित्र नदियों में आस्था की डुबकी लगा रहें है। इस मौके पर कई धार्मिक स्थानों व मंदिरों में पूजा का आयोजन और अनुष्ठान किए गए हैं।स्नान-दान की पूर्णिमा पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु पूजा-अर्चना कर भगवान विष्णु से सुख-समृद्धि की कामना की जा रही हैं। शहर के खड़ेश्वरी मंदिर के साथ अन्य मंदिरों व घरों में पूजा-अर्चना की जा रही है। इसके बाद जरूरतमंदों के बीच सामर्थ्य के मुताबिक सूखे अनाज, कपड़ा और भोजन समेत दैनिक जरूरत के सामान वितरण की जाएंगी। यह सिलसिला दोपहर तीन बजे तक चलेगा। क्योंकि  कार्तिक पूर्णिमा का शुभ मुहूर्त का समय दोपहर 3:00 बजे तक ही हैं।

विद्वानों का मानना है कि कार्तिक मास परम पावन होता है। इस महीने में किए गए पुण्य कर्मों का अनन्त गुणा फल मिलने की मान्यता है। साथ ही इस दिन आध्यात्मिक और शारीरिक ऊर्जा संचय के लिए उचित माना गया है।

स्नान-दान के साथ दीपदान भी की जा रही हैंः

शहर में कई लोग स्नान-दान के साथ सादगी से कार्तिक पूर्णिमा मंदिर में पूजा पाठ कर मना रहे हैं। कोरोना काल में मंदिरों में भी श्रद्धालु शारिरीक दूरी का पालन करते हुए पूजा-अर्चना में भागीदारी निभा रहे है। साथ ही कार्तिक पूर्णिमा पर दीपदान की जा रही हैं।ताकि देवी-देवताओं को प्रसन्न होकर सुख समृद्धि का आशीर्वाद देंगे।

chat bot
आपका साथी