सिंदरी MLA इंद्रजीत महतो के जल्द स्वास्थ्य लाभ के लिए किया गया अरदास Dhanbad News

निरसा गुरुद्वारा गुरु सिंहसभा के पदाधिकारियों की बैठक सोमवार को गुरुद्वारा परिसर में प्रधान सरदार सुखदेव सिंह की अध्यक्षता में हुई | बैठक में कोरोना महामारी की दूसरी लहर के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए गुरुद्वारा परिसर में मंगलवार से प्रतिदिन भोजन पहुंचाने का निर्णय लिया गया।

By Atul SinghEdited By: Publish:Mon, 10 May 2021 05:27 PM (IST) Updated:Mon, 10 May 2021 05:27 PM (IST)
सिंदरी MLA इंद्रजीत महतो के जल्द स्वास्थ्य लाभ के लिए किया गया अरदास Dhanbad News
निशुल्क दवा का वितरण व करोना से पीड़ित लोगों के घरों में भोजन पहुंचाने का निर्णय लिया गया। (जागरण)

निरसा, जेएनएन : निरसा गुरुद्वारा गुरु सिंहसभा के पदाधिकारियों की बैठक सोमवार को गुरुद्वारा परिसर में प्रधान सरदार सुखदेव सिंह की अध्यक्षता में  हुई | बैठक में कोरोना महामारी की दूसरी लहर के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए गुरुद्वारा परिसर में मंगलवार से प्रतिदिन स्वास्थ्य जांच शिविर, निशुल्क दवा का वितरण व करोना से पीड़ित लोगों के घरों में भोजन पहुंचाने का निर्णय लिया गया।

  जानकारी देते हुए भारत स्वाभिमान न्यास के जिला संयोजक मनजीत सिंह ने बताया कि कोरोना महामारी के प्रथम चरण में निरसा गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा द्वारा 52 दिनों तक प्रतिदिन हजारों जरूरतमंदों को भोजन कराया गया था। महामारी की दूसरी लहर का प्रकोप काफी बढ़ा है।

इसे देखते हुए गुरुद्वारा प्रबंधन स्थानीय चिकित्सक डॉक्टर बीबी कुमार एवं जगरनाथ सिंह की देखरेख में गुरुद्वारा परिसर में 10 दिनों तक स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजन करेगा। प्रतिदिन दोपहर 12 से 1 तक जरूरतमंद लोग  स्वास्थ्य जांच करवा कर निशुल्क दवा प्राप्त कर सकते हैं। 

करोना से पीड़ित जिन्हें भोजन बनाने में असुविधा है और जिनके घरों को कंटेंटमेंट जोन बनाया गया है। उनके घरों तक गुरुद्वारा प्रबंधन भोजन पहुंचाने का काम करेगा | उन्होंने स्वास्थ्य जांच शिविर के लिए  सोनू सिंह डांग जिनका संपर्क नंबर 9973473880/9304182780 एवं भोजन के लिए रघुवीर सिंह वासन जिनका संपर्क नंबर 9031761588/9431319737 जारी किया  है।

जरूरतमंद लोग उपरोक्त नंबरों पर संपर्क करें। उन्हें स्वास्थ्य जांच का लाभ मिलेगा। साथ ही जरूरतमंद कोरोना मरीजों के घर तक भोजन भी पहुंचाई जाएगी। उक्त अवसर पर सिंदरी विधायक इंद्रजीत महतो एवं  करोना पीड़ितों के जल्द स्वस्थ होने के लिए गुरुद्वारा  में अरदास किया गया। मौके पर मनजीत सिंह झांझर,  मोनाल सिंह खालसा, भूपेंद्र सिंह डांग, बंटी सिंह, हरमीत सिंह डांग, राणा सिंह, गोल्डी सिंह,मनजोत सिंह, लक्की सिंह, अमन सिंह, करण सिंह आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी