अब राजधानी को टक्कर देगी पश्चिम बंगाल संपर्क क्रांति, सवा तीन घंटे पहले ही पहुंच जाएगी दिल्ली

सियालदह से आनंदविहार जानेवाली पश्चिम बंगाल संपर्क क्रांति एक्सप्रेस अब पहले से भी ज्यादा सरपट भागेगी। इस ट्रेन से सफर करने वालों को राजधानी एक्सप्रेस में सफर जैसा एहसास होगा। धनबाद से दिल्ली पहुंचने में अब पूरे सवा तीन घंटे कम लगेंगे।

By Deepak Kumar PandeyEdited By: Publish:Fri, 09 Apr 2021 04:36 PM (IST) Updated:Fri, 09 Apr 2021 04:36 PM (IST)
अब राजधानी को टक्कर देगी पश्चिम बंगाल संपर्क क्रांति, सवा तीन घंटे पहले ही पहुंच जाएगी दिल्ली
धनबाद से दिल्ली पहुंचने में अब पूरे सवा तीन घंटे कम लगेंगे।

जागरण संवाददाता, धनबाद: सियालदह से आनंदविहार जानेवाली पश्चिम बंगाल संपर्क क्रांति एक्सप्रेस अब पहले से भी ज्यादा सरपट भागेगी। इस ट्रेन से सफर करने वालों को राजधानी एक्सप्रेस में सफर जैसा एहसास होगा। धनबाद से दिल्ली पहुंचने में अब पूरे सवा तीन घंटे कम लगेंगे।

जी हां, 13 अप्रैल से चलने वाली संपर्क क्रांति के टाइम टेबल में बड़े बदलाव किए गए हैं। सियालदह से खुलने और धनबाद आने के समय में कोई फेरबदल नहीं किया गया है। पर आनंदविहार पहुंचने का टाइम टेबल पूरी तरह बदल गया है। पहले दोपहर लगभग 12 बजे पहुंचने वाली ट्रेन अब सुबह नौ बजे से पहले ही गंतव्य तक पहुंच जाएगी।

पहले 19 घंटे लगते थे, अब 15 घंटे से कुछ अधिक समय में धनबाद से दिल्ली: संपर्क क्रांति से धनबाद से दिल्ली तक का फासला तय करने में पहले लगभग 19 घंटे लग जाते थे। स्पेशल बनने वाली ट्रेन अब अपने यात्रियों को 15 घंटे से कुछ अधिक समय में ही दिल्ली पहुंचाएगी।

एक घंटे लेट खुलकर भी एक घंटे से ज्यादा पहले ले आएगी धनबाद: आनंदविहार से खुलने वाली संपर्क क्रांति अब एक घंटे से ज्यादा लेट से खुलेगी। देर से खुलने के बाद भी धनबाद आनेवालों के लिए ट्रेन फायदेमंद होगी क्योंकि पहले की तुलना में एक घंटे से ज्यादा पहले इस ट्रेन के यात्री धनबाद पहुंच जाएंगे। सियालदह भी एक घंटे ही पहुंचेगी।

देखें पहले और अब के टाइम टेबल का अंतर

सियालदह-आनंदविहार स्पेशल

                          पहले             अब

सियालदह -          दोपहर 1:10   वही

धनबाद  -             शाम 5:10      वही

आनंदविहार -       दिन 11:55     सुबह 8:40

आनंदविहार - सियालदह स्पेशल

                          पहले             अब

आनंदविहार -       शाम 7:10      रात 8:20

धनबाद -             दोपहर 12:26 दिन 11:20

सियालदह -         शाम 5:30      शाम 4:35

chat bot
आपका साथी