स्थानकवासी गुजराती जैन उपाश्रय में पर्युषण पर्व का समापन

संस कतरास कतरास शहर स्थित स्थानकवासी गुजराती जैन उपाश्रय में रविवार को आठ दिवसीय पर्युष

By JagranEdited By: Publish:Sun, 12 Sep 2021 06:24 PM (IST) Updated:Sun, 12 Sep 2021 06:24 PM (IST)
स्थानकवासी गुजराती जैन उपाश्रय में पर्युषण पर्व का समापन
स्थानकवासी गुजराती जैन उपाश्रय में पर्युषण पर्व का समापन

संस, कतरास: कतरास शहर स्थित स्थानकवासी गुजराती जैन उपाश्रय में रविवार को आठ दिवसीय पर्युषण महापर्व के समापन तथा आठ दिनों के उपवास की समाप्ति के मौके पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। कोलकाता, चास, बोकारो, रामगढ़, धनबाद, झरिया से गुजराती समाज के लोगों ने भाग लिया। गीत, संगीत का आयोजन किया गया। लोगों ने एक से बढ़कर एक गीत प्रस्तुत किया, जिससे पूरा माहौल भक्तिमय हो गया। पर्युषण महापर्व के मौके पर लगातार आठ दिनों तक उपवास रखने वाली उपासक इशा भावेश दोशी ने व्रत तोड़ा। मौके पर संघ के प्रमुख भवेश दोशी, नरेंद्र दोशी, केतन दोशी, हितेश दोशी, कमलेश देसाई, भाविन माटलिया, जयेस मेहता, हिरल माटलिया, दीपेश दोशी, महेंद्र दोशी, कलपेश बजानिया, भरत दोशी, अंचल दोशी, निधि दोशी, हेमंती मेहता, अलका बजानियां, रसीला वेन, दीपक उदानी, नवीन मेहता,मोहित दोशी आदि मौजूद थे।

------------------

कर्मा महोत्सव को ले केंदुआटांड़ व कर्माटांड़ में हुई बैठक

संस, बलियापुर : झारखंड सांस्कृतिक विकास मंच के लोगों की बैठक रविवार को केंदुआटांड़ मोड़ में हुई। बैठक में 16 सितंबर को बलियापुर प्लस टू हाई स्कूल मैदान में मंच की ओर से आयोजित 21वें कर्मा महोत्सव को सफल बनाने पर विचार किया गया। मौके पर बुधन महतो, दिगंबर महतो, प्रेम महतो, गणेश महतो, युधिष्ठिर आदि थे। दूसरी ओर प्रगति बाल विकास संस्थान पलानी की ओर से पहली बार कर्माटांड़ में आयोजित होनेवाले कर्मा महोत्सव कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए बैठक की गई। संस्थान के पवन चंद्र महतो, अमर कुमार सिंह, मनोज कुमार महतो आदि थे।

chat bot
आपका साथी