Dhanbad: डीएमएफटी फंड से सदर अस्पताल में लगाया जाएगा ऑक्सीजन प्लांट पुराने भवन को तोड़ा गया

करो ना कॉल में जिस चीज की सबसे ज्यादा कमी महसूस की गई वह की ऑक्सीजन की धनबाद सदर अस्पताल में इस बार करुणा को लेकर पूरी तैयारी कर ली गई है डीएमएफटी फंड से इस में ऑक्सीजन प्लांट लगाया जाएगा।

By Atul SinghEdited By: Publish:Wed, 27 Oct 2021 03:47 PM (IST) Updated:Wed, 27 Oct 2021 03:47 PM (IST)
Dhanbad: डीएमएफटी फंड से सदर अस्पताल में लगाया जाएगा ऑक्सीजन प्लांट पुराने भवन को तोड़ा गया
धनबाद के सदर अस्पताल में लगाया जाएगा अक्सीजन प्लांट। (प्रतीकात्मक तस्वीर)

जागरण संवाददाता धनबाद: सदर अस्पताल में डीएमएफटी फंड से एक  हजार प्रति मिनट ऑक्सीजन आपूर्ति करने वाले प्लांट स्थापित की जाएगी। इसके लिए सदर अस्पताल के सामने पुराने भवन को बुधवार को ध्वस्त कर दिया गया है। सदर अस्पताल के सामने लगभग 70 वर्ष पुराने भवन को गिराया गया है। इस स्थल का मुआयना सिविल सर्जन डॉ श्याम किशोर  और सदर अस्पताल के प्रभारी डॉ राजकुमार सिंह ने किया। डॉ राजकुमार ने बताया कि सदर अस्पताल में अब दो ऑक्सीजन प्लांट हो जाएंगे। इससे पहले एक ऑक्सीजन प्लांट स्थापित किए गए हैं जिसका ट्रायल पूरा हो गया है। 

एसएनएमएमसीएच में भी लग रहा प्लांटडी

एमएफटी फंड से सदर अस्पताल और एस एल एमएमसीएच में ऑक्सीजन प्लांट लगाया जाएगा। जिला प्रशासन ने इसके लिए अलग-अलग ऑक्सीजन प्लांट का क्रय किया है। दोनों प्लांट लगाने की तैयारी अब शुरू हुई है। दरअसल कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर में ऑक्सीजन की काफी मांग हुई थी। इसी को देखते हुए जिला प्रशासन अब दोनों जगहों पर ऑक्सीजन प्लांट स्थापित कर रहा है। 

जल्द शुरू होगी इंडोर सेवा

अस्पताल के प्रभारी डॉ राजकुमार सिंह ने बताया कि सदर अस्पताल में फिलहाल ओपीडी सेवा शुरू की गई है। शाम और रात में भी अब डॉक्टर यहां सेवा दे रहे हैं। प्रबंधन की कोशिश है कि जल्द ही यहां पर अब इंडोर की सेवा शुरू की जाए। इसके लिए सभी तैयारियां चल रही हैं। आवश्यक उपकरण और मशीन भी अस्पताल में लाए गए हैं। स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग सहित कई सेवाएं शुरू की जाएंगी।

chat bot
आपका साथी