Dhanbad रेलवे स्टेशन पर जांच बंद, कर्मियों ने मांगा 4 महीने का वेतन; आउटसोर्सिंग और अनुबंध कर्मियों का विरोध जारी

कोरोना वायरस की पहली और दूसरी लहर में मरीजों की जान बचाने वाले कोरोना योद्धाओं का सब्र का बांध अब टूटने लगा है। 4 महीने से वेतन नहीं मिलने के कारण प्रखंड कार्यालय के अनुबंधित कर्मी रेलवे स्टेशन पर जांच बंद कर दी है।

By Atul SinghEdited By: Publish:Fri, 24 Sep 2021 05:44 PM (IST) Updated:Fri, 24 Sep 2021 05:44 PM (IST)
Dhanbad रेलवे स्टेशन पर जांच बंद, कर्मियों ने मांगा 4 महीने का वेतन; आउटसोर्सिंग और अनुबंध कर्मियों का विरोध जारी
वेतन नहीं मिलने के कारण प्रखंड कार्यालय के अनुबंधित कर्मी रेलवे स्टेशन पर जांच बंद कर दी है। (प्रतीकात्‍मक तस्‍वीर)

जागरण संवाददाता, धनबाद: कोरोना वायरस की पहली और दूसरी लहर में मरीजों की जान बचाने वाले कोरोना योद्धाओं का सब्र का बांध अब टूटने लगा है। 4 महीने से वेतन नहीं मिलने के कारण प्रखंड कार्यालय के अनुबंधित कर्मी रेलवे स्टेशन पर जांच बंद कर दी है। यह सब कर्मी वेतन की मांग को लेकर सरकार और प्रशासन का विरोध कर रहे हैं। इधर, कर्मियों के कड़े रुख के कारण रेलवे स्टेशन पर अभी तक एक भी यात्रियों की जांच नहीं की जा सकी है। इस कारण दूसरे राज्यों से आने वाले यात्री सीधे अपने घर जा रहे हैं। ऐसा नहीं कोरोना वायरस का संक्रमण बढ़ने की संभावना हो गई है। हालांकि अभी तक जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की ओर से कोई ठोस पहल नहीं की गई है।

सदर अस्पताल में भी कर्मी नाराज

सदर अस्पताल में भी कई कर्मचारियों को 4 महीने से वेतन नहीं मिल पाया है। वेतन नहीं मिलने के कारण कर्मियों की स्थिति काफी खराब हो गई है। डीएमएफटी फंड के माध्यम से वेतन दिया जाता है। लेकिन वेतन को लेकर अभी तक जिला प्रशासन भी उदासीन बना हुआ है। कर्मियों का कहना है कोविड-19 काम करने वाले कर्मियों को सरकार सम्मान देने की बात कर रही है। हमें समय पर वेतन ही मिल जाए इससे बड़ी सम्मान किया और कोई बात नहीं होगी।

कैथ लैब में कर्मियों का विरोध जारी

एसएनएमएमसीएच के कैथ लैब भी आउटसोर्सिंग कर्मियों का विरोध जारी है। शुक्रवार को भी कर्मचारियों का एक प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त संदीप सिंह से मिलकर समस्याओं के निदान की अपील की। वहीं अस्पताल के तमाम आउटसोर्सिंग कर्मचारी हड़ताल पर जाने की चेतावनी दे रहे हैं। किसी भी अन्य कर्मचारी हड़ताल पर चले जाएंगे इससे संबंधित सूचना अधीक्षक डॉ अरुण कुमार वर्णवाल को दी गई है।

कोट

रेलवे स्टेशन पर जांच प्रभावित हो गई है। इसकी सूचना जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग के वरीय अधिकारियों को दी गई है।आगे निर्देश का इंतजार किया जा रहा है।

डॉक्टर राजकुमार सिंह, प्रभारी, जिला महामारी रोग नियंत्रण विभाग

chat bot
आपका साथी