आउटसोर्सिंग कंपनी व संयुक्त मोर्चा की वार्ता बेनतीजा

संवाद सहयोगी लोयाबाद बांसजोड़ा कोलियरी में संचालित साकार मास आउटसोर्सिंग कंपनी प्रबंधन और

By JagranEdited By: Publish:Tue, 14 Sep 2021 08:16 PM (IST) Updated:Tue, 14 Sep 2021 08:16 PM (IST)
आउटसोर्सिंग कंपनी व संयुक्त मोर्चा की वार्ता बेनतीजा
आउटसोर्सिंग कंपनी व संयुक्त मोर्चा की वार्ता बेनतीजा

संवाद सहयोगी, लोयाबाद: बांसजोड़ा कोलियरी में संचालित साकार मास आउटसोर्सिंग कंपनी प्रबंधन और संयुक्त मोर्चा के नेताओं के बीच मंगलवार को दो बार वार्ता हुई, लेकिन विफल रही। नतीजतन संयुक्त मोर्चा का आंदोलन दूसरे दिन भी जारी है। कंपनी का उत्खनन कार्य ठप है। वार्ता में कंपनी के अधिकारियों ने मजदूरों की 26 दिन की हाजिरी पर पूजा बाद वार्ता कर हल निकालने तथा मृत कर्मी जानकी महतो के आश्रित महिला होने के कारण नियोजन नहीं देकर उचित मुआवजा पूजा के बाद देने की बात कही। आंदोलन का नेतृत्व कर रहे रामा शंकर महतो शंकर तुरी व कोकिल महतो ने उक्त आश्वासन को लिखित रूप से देने को कहा। कंपनी के अधिकारी लिखित रूप से देने के लिए तैयार नहीं हुए। कहा कि विश्वास करना होगा। यदि कंपनी अपने वादे से मुकरती है तो आपके लिए आंदोलन का रास्ता खुला हुआ है। अधिकारियों का कहना था कि कंपनी मृत कर्मी के आश्रित के प्रति सहानुभूति रखती है। पूजा के बाद उस पर विचार-विमर्श करेगी। दूसरे गुट के मजदूर भी इस बात पर एकमत हैं कि मृत कर्मी के आश्रित को नियोजन मिले।

मजदूरों का कहना है कि उसे भी 26 दिनों की हाजिरी उन्हें भी चाहिए लेकिन अभी त्योहार है इसलिए वे लोग बंदी के खिलाफ हैं। यदि नो वर्क नो पे का नोटिस देकर कंपनी काम बंद कर देती है तो वे लोग कहां जाएंगे। कंपनी ने अभी 41 दिनों के बाद काम चालू किया है। सोमवार से मजदूरों का एक गुट संयुक्त मोर्चा के बैनर तले 26 दिन की हाजिरी और मृत कर्मी के आश्रित को नियोजन की मांग को लेकर आंदोलनरत हैं।

chat bot
आपका साथी