मनियाडीह के बरदबंधा व बस्तीकुल्ही में चेचक का कहर, दो दर्जन लोग पीड़ित

बरदबंधा व बस्तीकुल्ही गांव के जनजातीय ग्रामीण बच्चे चेचक की चपेट में आए हुए हैं ।स्थानीय ग्रामीण आज भी अंधविश्वास के चक्कर में जादू टोना झाड़-फुंक व ओझा गुनी कर रहे हैं। इसकी सूचना मिलते ही स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया

By MritunjayEdited By: Publish:Sat, 27 Mar 2021 11:33 AM (IST) Updated:Sat, 27 Mar 2021 11:33 AM (IST)
मनियाडीह के बरदबंधा व बस्तीकुल्ही में चेचक का कहर, दो दर्जन लोग पीड़ित
टुंडी के मनियाडीह में फैला चेचक ( फोटो जागरण)।

टुंडी, जेएनएन। मनियाडीह के बरदबंधा व बस्तीकुल्ही गांव में चेचक का प्रकोप जारी है।अब तक दो दर्जन लोग इससे जूझ रहे हैं। शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने पहुंचकर चेचक ग्रसित लोगों का ब्लड सैंपल लिया गया। जानकारी के अनुसार बरदबंधा व बस्तीकुल्ही गांव के जनजातीय ग्रामीण बच्चे चेचक की चपेट में आए हुए हैं ।स्थानीय ग्रामीण आज भी अंधविश्वास के चक्कर में जादू टोना, झाड़-फुंक व ओझा गुनी कर रहे हैं। इसकी सूचना मिलते ही स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया।

जानकारी मिलने पर डब्ल्यूएचओ के एसएमओ डॉ. अमित तिवारी, टुंडी सामुदायिक चिकित्सा केंद्र के डॉ. विजय कुमार वर्मा, लैब टैक्नीशियन नरेश राय प्रभावित गांव पहुंचे। चेचक पीड़ित 13 वर्षीय विदेश सोरेन , 12 वर्षीय प्रवीण मरांडी, 11 वर्षीय कबीर सोरेन , 14 वर्षीय सकिला हेंब्रम, 13 वर्षीय अजय हेंब्रम का ब्लड सैंपल लिया गया। टीम के पहुंचने पर ग्रामीणों द्वारा इस बीमारी को छुपाने का भरपूर प्रयास किया जा रहा था। इस कारण डाक्टरों टीम को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है।शनिवार को चिकित्सा टीम फिर प्रभावित गांव में कैंप करेगी।

chat bot
आपका साथी