धनबाद में Corona Vaccine Out of Stock, आज सभी टीकाकरण सेंटर बंद; 30 हजार लोगों को दूसरे डोज का इंतजार

कोविशिल्ड को 84 दिन के बाद दूसरा डोज लेना है। ऐसे में कई लोगों के 84 दिन पूरे हो गए हैं और वह टीका के लिए भटक रहे हैं। धनबाद में हजारों लोगों को कोरोना टीका के दूसरे डोज का इंतजार है।

By MritunjayEdited By: Publish:Tue, 20 Jul 2021 07:32 AM (IST) Updated:Tue, 20 Jul 2021 07:39 AM (IST)
धनबाद में Corona Vaccine Out of Stock, आज सभी टीकाकरण सेंटर बंद; 30 हजार लोगों को दूसरे डोज का इंतजार
रेड क्रास भवन में टीका लेता लाभुक ( फोटो जागरण)।

जागरण संवाददाता, धनबाद। जिले में एक बार फिर से वैक्सीन की कमी हो गई है। इसकी कमी होने की वजह से मंगलवार को सभी टाकाकरण केंद्र बंद कर दिए गए हैं। पूरे जिले में 80 टीकाकरण हैं। दूसरी ओर लगभग तीस हजार लाभुक दूसरे डोज की वैक्सीन का इंतजार कर रहे हैं। वैक्सीन नहीं मिलने के कारण लाभुक परेशान हो रहे हैं। लाभुकों के मोबाइल पर दूसरा डोज लेने के मैसेज भी आ रहे हैं, लेकिन वैक्सीन नहीं होने की वजह से लोग वंचित हो रहे हैं। कई लोगों के दूसरा टीका लेने की तारीख भी पार हो गई है। धनबाद अब तक 6,18,608 लाभुकों को टीका लगाया गया है। वहीं, 4,76,148 लाभुकों को पहला डोज लगाया गया है। 1,41,292 लाभुकों को दूसरा डोज लगाया गया है। ऐसे में पहला डोज जहां पांच लाख के करीब पूरा होने वाला है। वहीं दूसरा दो अब तक डेढ़ लाख भी नहीं पहुंचा है।

5, 07, 546 लोगों ने लगाया कोविशिल्ड, 1,10,522 लाभुकों ने लगाया को-वैक्सीन

स्वास्थ विभाग की मानें तो जिले में अब तक 5,07,546 लाभुकों ने कोविशिल्ड टीका लिया है। 1,10,22 को वैक्सीन का टीका लिया है। दरअसल, जिले में सबसे ज्यादा कोविशिल्ड की आपूर्ति कराई गई। यही वजह है कि यह वैक्सीन सबसे ज्यादा लोगों ने ली है। कोविशिल्ड को 84 दिन के बाद दूसरा डोज लेना है। ऐसे में कई लोगों के 84 दिन पूरे हो गए हैं और वह टीका के लिए भटक रहे हैं। दूसरी और को वैक्सीन के लिए 28 दिन के बाद दूसरा टीका लेना है। कई लोगों को इसका भी समय पूरा हो गया है।

सोमवार को 10 टीकाकरण केंद्रों पर 959 लोगों को लगा टीका

सोमवार को जिले में 10 टीकाकरण केंद्रों पर टीका लगाया गया। इसमें छह टीकाकरण सरकारी अस्पताल में जबकि चार टीकाकरण केंद्र निजी अस्पताल में बनाए गए थे। भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी धनबाद में आज 18+ के 300 युवाओं को वैक्सीन दिया गया। रेडक्रॉस के संयुक्त सचिव जीतेन्द्र अग्रवाल ने बताया कि आज रेड क्रॉस भवन में 18+ के 200 युवाओं को कोवैक्सीन की प्रथम एवं 100 को सेकेंड डोज दी गई। कैंप को सफल बनाने में धनबाद सीएचसी के प्रभारी डॉ सुनील कुमार, रेड क्रॉस के सचिव सह एनडीसी अनुज बांडों, संयुक्त सचिव जितेंद्र अग्रवाल, कोषाध्यक्ष दिलीप सिन्हा, मुख्य आयुक्त संगठन हिन्दुस्तान स्काउट सह विशिष्ट कार्यकारिणी सदस्य आशीष अग्रवाल, सुजीत कुमार, लीला माजी, अजित सिंह स्वास्थ्य केंद्र के शालिनी कुमारी, कुँवर आकाश, रवि चौधरी, संजीता एक्का, शशि कुमारी, विनीता कुमारी, मोयनकारानी मंडल एवं ज्योति तिग्गा का सराहनीय योगदान रहा।

chat bot
आपका साथी