राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ओर से सेवा कार्य को लगाया गया अल्पविराम

कोरोना काल में जिले के जगह-जगह जाकर जरूरतमंदों को भोजन पैकेट विगत 27 अप्रेल से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ धनबाद की ओर से वितरित करती आ रही है। हेल्पलाइन नंबर और घर घर जाकर दवा भोजन पहुंचाना ऑक्सीजन सिलिंडर उपलब्ध करवाना अंतिम संस्कार सूखा राशन वितरण किया गया।

By Atul SinghEdited By: Publish:Fri, 11 Jun 2021 09:54 AM (IST) Updated:Fri, 11 Jun 2021 11:56 AM (IST)
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ओर से सेवा कार्य को लगाया गया अल्पविराम
ऑक्सीजन सिलिंडर उपलब्ध करवाना, अंतिम संस्कार, सूखा राशन वितरण किया गया। (जागरण)

 धनबाद, जेएनएन:  कोरोना काल में जिले के जगह-जगह जाकर जरूरतमंदों को भोजन पैकेट विगत 27 अप्रेल से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ धनबाद की ओर से वितरित करती आ रही है। जिले के जरूरतमंद लोगों की सुविधा के लिए सेवा विभाग तथा डा. हेडगेवार जन्मशताब्दी सेवा समिति, उत्तरी छोटानागपूर की ओर से हेल्पलाइन नंबर और घर घर जाकर दवा, भोजन पहुंचाना, ऑक्सीजन सिलिंडर उपलब्ध करवाना, अंतिम संस्कार, सूखा राशन वितरण किया गया। इसके साथ ही शहर के मुख्य अस्पताल एसएनएमएमसीएच, सदर अस्पताल, जालान अस्पताल में निरंतर निःशुल्क भोजन वितरण का कार्य चल रहा था। जालान एवम सदर अस्पताल में संघ की ओर से सेवा कार्य को स्थिति सामान्य होने पर एक सप्ताह पूर्व भोजन वितरण रोक दिया गया था। बताया गया कि 44 दिनों से निरंतर 100 घरों में 2800 से अधिक तैयार भोजन पैकेट तथा लगभग 30 पीड़ितों को कोरोना किट एवं अन्य दवाएं उपलब्ध करवाई जा रही थी। तीनों अस्पतालों में प्रतिदिन 415 तैयार भोजन पैकेट वितरण किया जा रहा था। जिसने की 45 दिन में 18675 तैयार भोजन पैकेट का वितरण किया गया।

भूली सरस्वती विद्या मंदिर के आचार्य के निधन पर राष्ट्र सेविका समिति की विभाग ने आगे बढ़कर निडर होकर उनका अंतिम संस्कार करवाया एवं नारी शक्ति का उत्तम उदाहरण समाज के सामने रखा। कोरोना पीड़ित मृतकों के भी अंतिम संस्कार का कार्य संघ के स्वयंसवकों ने किया। इन सभी सेवा कार्यों में समाज का अपूर्व स्नेह एवम सहयोग प्राप्त हुआ। संघ की ओर से चलाए जा रहे सेवा कार्य को अल्पविराम 

लगाया गया। आगे परिस्थिति को देखते हुए सेवा कार्य जारी किया जाएगा।

chat bot
आपका साथी